• Home
  • मौसम
  • मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट, उत्तर से दक्षिण तक होगा हाहाकार
Image

मौसम का कहर: आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट, उत्तर से दक्षिण तक होगा हाहाकार

नई दिल्ली, 31 मार्च (अशोक “अश्क”) मार्च के आखिरी दिन हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे उत्तर भारत में आंधी, बारिश, बिजली और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।सोमवार को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बूंदाबांदी के बाद मंगलवार को मौसम और बिगड़ने की आशंका जताई गई है।

कश्मीर घाटी और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना है। 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा, जिसमें 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 अप्रैल के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश होगी, जबकि 4 और 5 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी भीग सकता है। राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल के बीच बारिश के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।दिल्ली में तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है, हालांकि बारिश के बाद इसमें हल्की गिरावट संभव है। पूर्वी भारत के बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। दक्षिण भारत, खासकर केरल में 31 मार्च और 1 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने चेताया है कि तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। कई इलाकों में ट्रैफिक बाधित होने की आशंका है।फिलहाल देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, और आने वाले दिनों में यह और खतरनाक रूप ले सकता है।

Releated Posts

बिहार में मानसून अटैक: झमाझम बारिश से मिली राहत, 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

पटना, 08 जिले (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर जोरदार दस्तक देते हुए मंगलवार को…

बिहार में मौसम का यू-टर्न: 20 जिलों पर बारिश-वज्रपात का खतरा, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता

पटना, 06 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून की लंबी बेरुखी के बाद मौसम ने अचानक करवट लेनी…

बिहार में मौसम का गरज, वज्रपात और तेज आंधी का खतरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना, 05 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान…

डबल अलर्ट से दहला बिहार: चार जिलों में ऑरेंज वार्निंग, 24 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश-बिजली को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

पटना, 02 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top