• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • मेथोडिस्ट अस्पताल में नर्सों का भव्य सम्मान, सेवा और समर्पण को सलाम
Image

मेथोडिस्ट अस्पताल में नर्सों का भव्य सम्मान, सेवा और समर्पण को सलाम

बक्सर, 12 मई (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रताप सागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूरे अस्पताल परिसर में उत्सवी माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में नर्सों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करते हुए एक दर्जन नर्सों को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अस्पताल अधीक्षक डा आर के सिंह के दिशा-निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख महिला चिकित्सक डॉ रक्षिता सिंह और डॉ निवेदिता कुमारी ने नर्सों को सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ रक्षिता सिंह ने कहा कि नर्स सेवा, करुणा और ममता की जीवंत प्रतिमूर्ति होती हैं। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है तो नर्सें ममतामयी मां की तरह मरीजों की देखभाल करती हैं।

अस्पताल प्रबंधक विजय कुमार सिंह उर्फ कुनु सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डा ए के सिंह, डॉ अफताब आलम और डा विजय बहादुर सिंह समेत कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।इधर, मेथोडिस्ट अस्पताल प्रबंधन के सौजन्य से बाबा केदारनाथ नर्सिंग कॉलेज की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। डॉ रक्षिता और डॉ निवेदिता के हाथों छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्राओं के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया तथा छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।विश्व नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का संदेश दिया। अस्पताल परिसर देर शाम तक तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top