• Home
  • फ़िल्म
  • माइकल का तूफान: 5 दिन में 2000 करोड़ पार, दुनिया की सबसे बड़ी बायोपिक बनी
Image

माइकल का तूफान: 5 दिन में 2000 करोड़ पार, दुनिया की सबसे बड़ी बायोपिक बनी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (अशोक “अश्क”) वैश्विक सिनेमा में इस वक्त एक ही नाम गूंज रहा है, पॉप किंग माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म Michael। रिलीज के महज पांच दिनों के भीतर इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और दुनिया की सबसे बड़ी बायोपिक बन गई है। 22 अप्रैल को यूके सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में और 24 अप्रैल को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 217 मिलियन डॉलर (करीब 2000 करोड़ रुपये) का कारोबार कर लिया है। सिर्फ नॉर्थ अमेरिका में ही फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 97 मिलियन डॉलर (करीब 899 करोड़ रुपये) रहा, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ओपनहाइमर के नाम था, जिसने 82 मिलियन डॉलर की ओपनिंग की थी, जबकि Bohemian Rhapsody ने 51 मिलियन डॉलर कमाए थे। ‘माइकल’ ने इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। भारत में भी फिल्म का जलवा बरकरार है।

शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 16.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ के पार पहुंच चुका है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। फिल्म में जाफर जैक्सन ने माइकल जैकसन का किरदार निभाया है और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। जाफर ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए फैंस का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें इस प्यार की उम्मीद नहीं थी। दिलचस्प बात यह है कि जहां धुरंधर 2 ने डेढ़ महीने में 1800 करोड़ कमाए, वहीं ‘माइकल’ ने महज पांच दिन में ही उससे आगे निकलकर बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता ने साबित कर दिया है कि सही कहानी, दमदार प्रस्तुति और स्टार पावर मिल जाए, तो रिकॉर्ड टूटना तय है। अब सबकी नजर इस पर है कि ‘माइकल’ आगे कितने नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top