• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • महावीर जयंती पर गूंजा अहिंसा का संदेश: छात्राओं ने बढ़ाया जोश, समारोह में उमड़ा जनसैलाब
Image

महावीर जयंती पर गूंजा अहिंसा का संदेश: छात्राओं ने बढ़ाया जोश, समारोह में उमड़ा जनसैलाब

समस्तीपुर, 01 अप्रैल (राजेश झा) जिले के महिला महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों की गूंज सुनाई दी। अवकाश के कारण 31 मार्च के बजाय 1 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम ने परिसर को भक्तिमय माहौल में बदल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आदित्य चंद्र झा ने की।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और स्वागत गान के साथ हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी ने स्वागत भाषण में भगवान महावीर के जीवन दर्शन को रेखांकित करते हुए कहा कि सच्ची महानता बाहरी शक्ति में नहीं, बल्कि आंतरिक शांति में निहित है।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. झा ने अहिंसा, आत्मसंयम और करुणा को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए महावीर के महाव्रत और अणुव्रत की गहराइयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संयम, सहनशीलता और सह-अस्तित्व को जीवन में अपनाने की अपील की। डॉ. सोनी सलोनी और डॉ. नेहा जायसवाल ने भी महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य और कर्मप्रधान जीवन—को सभी के लिए प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. संगीता के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।इस अवसर पर अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल जीवंत बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में स्वच्छता का महाअभियान, गांव-गांव चमकेंगे पूजा स्थल

समस्तीपुर, 14 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी पावन दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने स्वच्छता व्यवस्था को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top