📅 मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित ⚡2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन ⚡देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल ⚡मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए ⚡सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटकों से कांपा बिहार: नेपाल में था 5.3 तीव्रता का केंद्र, कई जिलों में मची हलचल ⚡पूर्णिया के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़: 3 हजार से अधिक को मिली नौकरी, पप्पू यादव ने सौंपे ऑफर लेटर ⚡गरीबी की बेड़ियां तोड़ हसनपुर के लाल ने रचा इतिहास, दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की हिंदी में पीएचडी ⚡ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण ⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण ⚡24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • मधुबनी को मिली 546 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात: 11 नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन, नहरों और बिजली व्यवस्था का होगा कायाकल्प
Image

मधुबनी को मिली 546 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात: 11 नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन, नहरों और बिजली व्यवस्था का होगा कायाकल्प

मधुबनी, 21 नवंबर (आशीष यादव) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान मधुबनी जिले को स्वास्थ्य, सिंचाई और विद्युत आधारभूत संरचना के क्षेत्र में करीब 546 करोड़ रुपये की बड़ी विकास योजनाओं की सौगात मिली। इन योजनाओं के तहत जिले में 11 नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन किया गया, वहीं पश्चिमी कोसी मुख्य नहर और झंझारपुर शाखा नहर के आधुनिकीकरण एवं पुनर्स्थापन कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ। इसके अलावा विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने वाली करीब 30.25 करोड़ रुपये की योजनाएं भी जनता को समर्पित की गईं।वैशाली में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण शनिवार को मधुबनी नगर भवन में किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 4.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 11 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन हुआ।

इनमें लक्ष्मीपुर, पंडौल पश्चिमी, कमलपुर, बटलोहिया, शाहपुर, भखरौली, लउफा, बांकी, फेटकी कुट्टी, रामपट्टी और बरसाम शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर 42.84 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इन केंद्रों में चिकित्सक कक्ष, नर्स कक्ष, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला और हेल्थ एंड वेलनेस हॉल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 511 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की गई। पश्चिमी कोसी मुख्य नहर के 18.29 से 26.21 किलोमीटर तक 100.55 करोड़ तथा 26.21 से 36.18 किलोमीटर तक 119.31 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण और पुनर्स्थापन होगा। वहीं झंझारपुर शाखा नहर के शून्य से 42.06 किलोमीटर तक 162.73 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया गया। इसके सेवा पथ के कालीकरण पर 128.61 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसका उद्घाटन हुआ।

विद्युत क्षेत्र में बिरसैल विद्युत शक्ति उपकेंद्र, 33 केवी के दो विद्युत बे, 33 केवी के 33 कृषि फीडर और कवर एलटी लाइन जैसी योजनाओं का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य, सिंचाई और बिजली की सुविधाओं का विस्तार जिले के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर, महापौर अरुण राय, उपमहापौर अमानुल्लाह खान, वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित

बक्सर, 24 नवम्बर (विक्रांत) बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और निजीकरण के मुद्दे पर नौजवानों को गोलबंद करने की…

2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन

पटना, 24 नवम्बर (अविनाश कुमार) बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने और राज्य के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय…

देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल

पटना, 24 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने…

मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए

मुजफ्फरपुर, 24 नवम्बर (संतोष गुप्ता) जिले में पुलिस प्रशासन ने कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा फेरबदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top