• Home
  • मुख्य समाचार
  • मखाना को मिलेगी ग्लोबल उड़ान: GI टैग से कार्गो सुविधा तक की तैयारी, निर्यात बढ़ाने पर सरकार का बड़ा जोर
Image

मखाना को मिलेगी ग्लोबल उड़ान: GI टैग से कार्गो सुविधा तक की तैयारी, निर्यात बढ़ाने पर सरकार का बड़ा जोर

दरभंगा, 26 अगस्त (अजय राय) बिहार के प्रसिद्ध मखाना को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने और निर्यात को रफ्तार देने की कवायद तेज हो गई है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के सफल क्रियान्वयन एवं जिले में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। केंद्र सरकार के वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव साकेत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मखाना उत्पादन, गुणवत्ता, प्रसंस्करण और निर्यात से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया।

संयुक्त सचिव ने मखाना उत्पादकों और एक्सपोर्टरों से निर्यात के दौरान आने वाली परेशानियों, गुणवत्ता संबंधी चुनौतियों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक उत्पादकों को जीआई टैग से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि मखाना की विशिष्ट पहचान और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में जीआई टैग की महत्वपूर्ण भूमिका है। एपीडा की पहल के माध्यम से बिहार से मखाना निर्यात को और बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई गई।

साकेत कुमार ने कहा कि मखाना अब देश के विभिन्न हिस्सों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच रहा है। ऐसे में विदेशी बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पादन, गुणवत्ता, पैकेजिंग, प्रसंस्करण और निर्यात की व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने मखाना उत्पादों की अंतर

Releated Posts

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top