• Home
  • मौसम
  • भीषण गर्मी का कहर: बिहार में पारा 43 पार, लू का रेड अलर्ट
Image

भीषण गर्मी का कहर: बिहार में पारा 43 पार, लू का रेड अलर्ट

पटना, 22 अप्रैल (अविनाश कुमार) बिहार में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह बेहाल कर दिया है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल बना दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर दक्षिण-पश्चिम हिस्सों जैसे मोतिहारी, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, भागलपुर, शेखपुरा और अरवल में अगले दो दिनों तक स्थिति और गंभीर रहने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है।

राजधानी पटना में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक 27.4 डिग्री दर्ज हुआ। आज भी पटना में तापमान 42 डिग्री तक जाने की संभावना है और आसमान साफ रहने से धूप और तीखी रहेगी। मंगलवार को राज्य के 18 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। गया में 42.7, शेखपुरा में 42.5, भभुआ में 41.8 और भागलपुर में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कई अन्य शहरों में भी हालात कमोबेश ऐसे ही बने रहे।

मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव ला सकता है। 24 अप्रैल को उत्तर बिहार में गरज-चमक, आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि दक्षिण बिहार में अभी भी भीषण गर्मी जारी रह सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अप्रैल पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्म साबित हो रहा है, जिससे आने वाले दिनों में सतर्कता बेहद जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। भी

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top