• Home
  • मुख्य समाचार
  • बेतिया में रफ्तार का कहर: आर्केस्ट्रा देख रही भीड़ पर चढ़ गई तेज रफ्तार बस, पांच की मौत से मचा कोहराम
Image

बेतिया में रफ्तार का कहर: आर्केस्ट्रा देख रही भीड़ पर चढ़ गई तेज रफ्तार बस, पांच की मौत से मचा कोहराम

बेतिया, 22 अगस्त (विनय कुमार गुप्ता) बिहार के बेतिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर बीती देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेतिया-लौरिया मार्ग पर बसवरिया और पराउटोला के बीच गोरखपुर से बेतिया जा रही तेज रफ्तार शाही बस ने सड़क किनारे खड़े होकर आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, एनएच-727 किनारे धर्मेंद्र दुबे के आवास पर छठिहार समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह को लेकर घर के बाहर सड़क किनारे आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां जुटे हुए थे। इसी दौरान लौरिया की ओर से तेज गति से आ रही शाही बस अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े रहे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े और राहत-बचाव में जुट गए। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन और घायलों की मौत हो गई। पांच घायलों का उपचार जारी है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान संजय महतो, भोला दुबे, बहादुर महतो, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में हुई है। एक साथ पांच लोगों की मौत से इलाके में मातम पसर गया। समारोह की खुशियां देखते ही देखते चीख-पुकार और करुण क्रंदन में बदल गईं। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना के समय बस की गति कितनी थी और चालक से वाहन पर नियंत्रण कैसे खोया। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top