• Home
  • शिक्षा
  • बेटियों को मिला नया आसमान, मंत्री रमा निषाद ने बक्सर में किया भव्य आवासीय विद्यालय का उद्घाटन
Image

बेटियों को मिला नया आसमान, मंत्री रमा निषाद ने बक्सर में किया भव्य आवासीय विद्यालय का उद्घाटन

बक्सर, 06 अप्रैल (विक्रांत) शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए 05 अप्रैल 2026 को डुमरांव अनुमंडल के हरनीचट्टी (अदफा) में अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के मुख्य हॉल में आयोजित समारोह में जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं जिला कल्याण पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों ने विद्यालय के विकास और बेहतर संचालन को लेकर अपने विचार रखे।समारोह के दौरान मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को मंत्री द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्राओं में भी उत्साह का माहौल देखा गया।

जिला कल्याण पदाधिकारी ने विद्यालय की उपलब्धियों, सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। यह अत्याधुनिक आवासीय विद्यालय 520 छात्राओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क सुविधा प्रदान करेगा। परिसर में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन के साथ दो छात्रावास (G+3), शिक्षक आवास और मॉनिटरिंग आवास भी बनाए गए हैं। छात्राओं के लिए भोजन, DBT, स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और कंप्यूटर शिक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई संचालित होगी।अपने संबोधन में मंत्री रमा निषाद ने विभाग की विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना, खाद्यान्न योजना, प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र योजना और सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने और बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। यह पहल क्षेत्र में बालिका शिक्षा को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

Releated Posts

स्कूल की हकीकत उजागर: डीडीसी के निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही, बिना शिक्षक और अधूरी सुविधाओं में पढ़ रहीं छात्राएं

समस्तीपुर, 10 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के सिंधिया घाट स्थित प्लस टू राजकीयकृत श्री घाना सिंह कुशवाहा…

नई शुरुआत, नए सपने: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सत्र 2026-27 का आगाज, बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

नालंदा, 07 मार्च (अविनाश पांडेय) जिले के बिहारशरीफ शहर स्थित ब्रिलियंट कान्वेंट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पहला…

रिजल्ट डे बना जश्न का महापर्व: प्रभात तारा स्कूल में मेधावी छात्रों की चमक, शिक्षा संग संस्कार का संदेश

समस्तीपुर, 06 अप्रैल (डॉ. ए के सिंह) सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को प्रभात तारा इंग्लिश स्कूल के ऑडिटोरियम…

गोरखपुर में दो नए केंद्रीय विद्यालयों से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

गोरखपुर, 05 अप्रैल (अंकित यादव) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

<label for="comment">Comment's</label>

Scroll to Top