• Home
  • शिक्षा
  • बेगूसराय के दो सरकारी स्कूल राष्ट्रीय मंच पर चमके, यूनिसेफ करेगी मॉडल का दस्तावेजीकरण
Image

बेगूसराय के दो सरकारी स्कूल राष्ट्रीय मंच पर चमके, यूनिसेफ करेगी मॉडल का दस्तावेजीकरण

पटना, 13 मई (पटना डेस्क) बेगूसराय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2025-26 कार्यक्रम के तहत जिले के दो सरकारी विद्यालयों, राजकीय मध्य विद्यालय मोहनपुर और राजकीय मध्य विद्यालय बीहट, का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दस्तावेजीकरण और कॉफी टेबल बुकलेट के लिए किया गया है। इस उपलब्धि के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। खास बात यह है कि यह कार्य यूनिसेफ के सहयोग से पूरा किया जाएगा, जिससे इन विद्यालयों की पहचान देशभर में बनेगी।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी 13 राज्यों की सूची में बिहार से केवल बेगूसराय के इन दोनों विद्यालयों को विशेष स्थान मिला है। इसे न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा 29 जुलाई 2025 को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता, हरित वातावरण और बेहतर शैक्षणिक परिवेश को बढ़ावा देना है। इसके तहत विद्यालयों से स्वनामांकन कराया गया था और बाद में चयनित स्कूलों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

अब यूनिसेफ के प्रतिनिधि निकेत कुमार झा सहित दिल्ली से आने वाली विशेषज्ञों की टीम इन विद्यालयों का दौरा करेगी। टीम स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था, हरित पहल, नवाचार और शैक्षणिक मॉडल का अध्ययन कर विस्तृत दस्तावेज तैयार करेगी। इसके आधार पर विशेष कॉफी टेबल बुकलेट प्रकाशित होगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर इन विद्यालयों की अलग पहचान बनाएगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के असैनिक कार्य प्रबंधक भोला प्रसाद सिंह ने 11 मई को बेगूसराय एसएसए के डीपीओ को पत्र भेजकर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक सूचना देने का निर्देश दिया है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक विनय कुमार और रंजन कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार, खासकर बेगूसराय के विद्यालयों का चयन होना पूरे जिले के लिए सम्मान, गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Releated Posts

बिहार के 18 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय: लाखों छात्रों का सपना होगा साकार, जानिए कब शुरू होगी पढ़ाई

पटना, 02 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार के लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।…

बिहार में जल्द लागू होगा नया यूनिवर्सिटी एक्ट, 15 राज्यों के मॉडल पर बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर

पटना, 27 जून (अविनाश कुमार) बिहार में उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और प्रभावी बनाने की…

नालंदा में फर्जी स्कूलों पर टूटेगा प्रशासन का कहर: जुलाई में चलेगा महाअभियान, अवैध कोचिंग भी रडार पर

नालंदा, 18 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी विद्यालयों…

PAT पर कुलाधिपति का बड़ा फैसला: अब नहीं होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, सिर्फ UGC-NET से मिलेगा दाखिला

पटना, 03 जून (अविनाश कुमार) बिहार के विश्वविद्यालयों में पीएचडी करने का सपना देख रहे हजारों छात्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top