• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • बिहार संपर्क क्रांति से भागे प्रेमी युगल की धरपकड़, समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Image

बिहार संपर्क क्रांति से भागे प्रेमी युगल की धरपकड़, समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर, 10 जून (हर्षिता “अश्क”) दिल्ली से फरार एक प्रेमी युगल को लेकर चल रही तलाश मंगलवार को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर समाप्त हो गई, जब आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बरामद कर लिया। मामले में नाबालिग लड़की के शामिल होने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के मंडावली थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया था। दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र ने समस्तीपुर आरपीएफ को टेलीफोन पर सूचना दी कि एक नाबालिग लड़की और कटिहार निवासी युवक ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से समस्तीपुर पहुंचे हैं।

सूचना मिलते ही आरपीएफ उपनिरीक्षक विवेक कुमार अपनी टीम के साथ स्टेशन परिसर में सघन खोजबीन में जुट गए।तलाशी अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी एक सवारी गाड़ी में एक युवक और नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पूछताछ के बाद उनकी पहचान की गई और पुष्टि हुई कि दिल्ली पुलिस इन्हीं दोनों की तलाश कर रही थी। पकड़े गए युवक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई।

आरपीएफ ने तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर समस्तीपुर स्थित आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया। नाबालिग लड़की को महिला आरक्षी निधि की निगरानी में सुरक्षित रखा गया। बाद में दिल्ली पुलिस के अनुसंधानकर्ता सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र एवं आरक्षी रवि कुमार समस्तीपुर पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है। आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top