📅 मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित ⚡2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन ⚡देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल ⚡मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए ⚡सुबह 7:02 बजे भूकंप के झटकों से कांपा बिहार: नेपाल में था 5.3 तीव्रता का केंद्र, कई जिलों में मची हलचल ⚡पूर्णिया के रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़: 3 हजार से अधिक को मिली नौकरी, पप्पू यादव ने सौंपे ऑफर लेटर ⚡गरीबी की बेड़ियां तोड़ हसनपुर के लाल ने रचा इतिहास, दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की हिंदी में पीएचडी ⚡ब्रह्मपुर में धान कटनी प्रयोग में निकली 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज, पटना से पहुंची उप निदेशक ने किया निरीक्षण ⚡बीजों की जांच में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा सबौर कृषि विवि का सीड जर्मिनेटर, भारत सरकार ने डिजाइन को दिया पंजीकरण ⚡24 नवंबर से बजेगा चीनी मिल का पेराई सत्र का सायरन: खेतों से यार्ड तक पहुंचने लगा गन्ना, टूटी सड़कों ने बढ़ाई किसानों की चिंता
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में रोजगार का खुलेगा द्वार: 1200 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक और फूड पार्क, एक लाख युवाओं को मिलेगा काम
Image

बिहार में रोजगार का खुलेगा द्वार: 1200 एकड़ में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक और फूड पार्क, एक लाख युवाओं को मिलेगा काम

पटना, 21 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास और रोजगार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने वैशाली जिले के 1200 एकड़ में फैले जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक पार्क और फूड पार्क स्थापित करने का ऐलान किया। इन दोनों औद्योगिक परियोजनाओं से करीब एक लाख लोगों को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को बिहार में औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में राजग को 202 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य वर्ष 2037 तक बिहार को समृद्ध और विकसित राज्य बनाना है।

नीतीश सेतु पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं लगाए जाने को लेकर विपक्ष के सवालों पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज पूरा सेतु ही नीतीशमय हो गया है। उन्होंने छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्रालय से मिले सहयोग के प्रति भी आभार जताया। मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के सहयोग कार्यक्रम में अब तक 10.50 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। आम लोगों की शिकायतों का 30 दिनों में निपटारा नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध स्वतः निलंबन की कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा की व्यवस्था को इतना मजबूत बनाया जा रहा है कि यहां के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। करीब 34 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली 227 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और शुभारंभ भी किया गया है।

वहीं, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, लेकिन किसी ने नाम कटने की शिकायत नहीं की। उन्होंने दावा किया कि इनमें मृत, दोहरे नाम वाले और स्थायी रूप से बिहार छोड़ चुके मतदाता शामिल थे।समारोह में मुख्यमंत्री ने शाल, प्रतीक चिह्न और माला पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Releated Posts

बेरोजगारी, पेपर लीक और निजीकरण के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, RYA की 27 सदस्यीय जिला कमेटी गठित

बक्सर, 24 नवम्बर (विक्रांत) बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और निजीकरण के मुद्दे पर नौजवानों को गोलबंद करने की…

2030 तक बिहार के कृषि उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान, मार्च 2027 तक पूरे होंगे तीन विश्वविद्यालयों के भवन

पटना, 24 नवम्बर (अविनाश कुमार) बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने और राज्य के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय…

देवघर जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई: पांच की दर्दनाक मौत, चार घायल, चीख-पुकार से दहला घटनास्थल

पटना, 24 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने…

मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: पीयर और कच्ची-पक्की की कमान बदली, दो पुलिस अधिकारी हटाए गए

मुजफ्फरपुर, 24 नवम्बर (संतोष गुप्ता) जिले में पुलिस प्रशासन ने कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा फेरबदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top