• Home
  • मौसम
  • बिहार में मौसम का डबल अटैक: कहीं बारिश-बिजली का कहर, कहीं लू की मार, 22 जून तक अलर्ट पर पूरा प्रदेश
Image

बिहार में मौसम का डबल अटैक: कहीं बारिश-बिजली का कहर, कहीं लू की मार, 22 जून तक अलर्ट पर पूरा प्रदेश

पटना, 20 जून (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने इन दिनों दोहरा रूप धारण कर लिया है। राज्य के एक हिस्से में तेज हवा, बारिश और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है, तो दूसरे हिस्से में भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में शनिवार को आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना समेत राज्य के पश्चिमी और मध्य भाग के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पटना, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में लू चलने की संभावना जताई गई है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा सकती हैं।मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 19 से 22 जून के बीच बिहार के पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में उष्ण लहर और कुछ स्थानों पर गर्म रात की स्थिति बनी रह सकती है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण दिन और रात दोनों समय लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 21 जून को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के कई इलाकों में लू का असर देखने को मिल सकता है, जबकि उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में गरज-तड़क के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 22 जून को अररिया और किशनगंज के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने तथा खराब मौसम के दौरान पेड़ और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है। राज्य में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज आने वाले दिनों में भी लोगों की परीक्षा ले सकता है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top