• Home
  • Crime
  • बिहार में पुलिस का ऑपरेशन एनकाउंटर तेज, जहानाबाद में हत्याकांड का मुख्य आरोपी को गोली लगने के बाद दबोचा
Image

बिहार में पुलिस का ऑपरेशन एनकाउंटर तेज, जहानाबाद में हत्याकांड का मुख्य आरोपी को गोली लगने के बाद दबोचा

पटना, 22 मई (पटना डेस्क) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान अब असर दिखाने लगा है। पिछले पांच दिनों में राज्यभर में छह अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां दीपक कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ हिरामन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार दो दिन पहले भेलावर थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बिक्कू सिंह उर्फ हिरामन को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए घोसी थाना क्षेत्र के धुरियारी गांव स्थित नहर किनारे लेकर पहुंची थी।इसी दौरान आरोपी ने छिपाकर रखे हथियार को निकालकर पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। अपराधी की गोली घोसी थाना प्रभारी की गाड़ी में जा लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली बिक्कू उर्फ हिरामन के बाएं पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को पहले घोसी पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल को फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top