• Home
  • कृषि
  • बिहार की धरती पर विदेशी फलों का चमत्कार: सिवान के किसान ने उगाए सेब, एवोकाडो और ड्रैगन फ्रूट, देखने को उमड़ रही भीड़
Image

बिहार की धरती पर विदेशी फलों का चमत्कार: सिवान के किसान ने उगाए सेब, एवोकाडो और ड्रैगन फ्रूट, देखने को उमड़ रही भीड़

पटना, 10 जून (पटना डेस्क) बिहार की मिट्टी में जहां पारंपरिक खेती को ही सुरक्षित और लाभदायक माना जाता है, वहीं सिवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के प्रगतिशील किसान अरुण कुमार ने अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और वैज्ञानिक सोच से खेती की दुनिया में नई मिसाल कायम कर दी है। करीब 25 वर्ष पहले नाशपाती की खेती से शुरुआत करने वाले अरुण कुमार आज अपने दो एकड़ के बगीचे में सेब, ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो, स्ट्रॉबेरी, अंजीर, चेरी और स्टार फ्रूट जैसे विदेशी एवं दुर्लभ फलों की सफल खेती कर रहे हैं।उनका बगीचा अब पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

यहां पहुंचने वाले लोग एक ही परिसर में नाशपाती, हरमन-99 और अन्ना किस्म के सेब, पीले व गुलाबी ड्रैगन फ्रूट, व्हाइट एप्पल, थाई एप्पल, कश्मीरी थाई एप्पल, माल्टा, लाल आंवला और एवोकाडो जैसे फलों को देखकर हैरान रह जाते हैं। जिन फलों को बिहार की जलवायु के अनुकूल नहीं माना जाता, उन्हें अरुण कुमार ने लगातार प्रयोग और वैज्ञानिक तकनीकों के सहारे सफलतापूर्वक उगाकर सबको चौंका दिया है।अरुण कुमार बताते हैं कि बागवानी का जुनून उन्हें अपने पिता स्वर्गीय अनिरुद्ध प्रसाद से विरासत में मिला। उनके पुत्र सत्यम देव, जिन्होंने एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई की है, भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

पांच नाशपाती के पेड़ों से हर वर्ष 2 से 4 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त हो रहा है। स्थानीय शिक्षक विनय कुमार सिंह के अनुसार, अरुण कुमार का बगीचा आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया है। उनका मानना है कि सही जानकारी, धैर्य और वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर बिहार की मिट्टी में भी नई और लाभकारी फसलों की खेती संभव है।

Releated Posts

वैज्ञानिक खेती से बदलेगी पान की तस्वीर, 25 किसानों को मिला उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) पान की खेती को अधिक उत्पादनकारी, गुणवत्तापूर्ण और लाभकारी बनाने की दिशा में बिहार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

मखाना की चमकेगी किस्मत: छह केंद्रों में लगेंगी प्रसंस्करण इकाइयां, किसानों की बढ़ेगी कमाई

बक्सर, 30 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में मखाना उत्पादन को नई ऊंचाई देने और किसानों को कच्चे उत्पाद की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

आयुर्वेद दिवस पर बड़ा अभियान: लखीसराय के किसानों को बांटे गए 15 हजार तुलसी के पौधे, औषधीय खेती का बढ़ेगा दायरा

नालंदा, 23 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) आयुर्वेद दिवस 2026 के अवसर पर औषधीय पौधों को बढ़ावा देने की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

करनाल की तकनीक से बदलेगी मझौलिया के गन्ने की तस्वीर: 20 किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए पहुंचा करनाल, कम लागत में अधिक उत्पादन पर जोर

बेतिया, 22 सितंबर (विनय कुमार गुप्ता) गन्ने की खेती में लगातार बढ़ती लागत और उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top