• Home
  • Crime
  • बिहारशरीफ में हथियारबंद डकैती: तीसरी मंजिल से एंट्री, महिला को बंधक बनाकर 5 लाख की लूट
Image

बिहारशरीफ में हथियारबंद डकैती: तीसरी मंजिल से एंट्री, महिला को बंधक बनाकर 5 लाख की लूट

नालंदा, 30 अप्रैल (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ शहर के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली डकैती की वारदात ने सनसनी फैला दी। छज्जू मोहल्ला स्थित एक घर में 5-6 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर अकेली महिला को बंधक बना लिया और करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की पहचान 28 वर्षीय हेना परवीन के रूप में हुई है। उनके पति शहनशुद जोहार दिल्ली में ऑप्टिकल का काम करते हैं, जबकि हेना पिछले एक महीने से घर में मरम्मत कार्य के कारण अकेली रह रही थी।

इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता के भाई मोहम्मद शाहिद अली के अनुसार, घटना रात करीब 2:30 से 2:45 बजे के बीच की है। बदमाश बाहरी छज्जे के सहारे तीसरी मंजिल तक पहुंचे और लोहे की ग्रिल व खिड़की के सरिए काटकर घर में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही उन्होंने हथियार के बल पर महिला को काबू में कर लिया और गहनों व नकदी के बारे में पूछताछ करने लगे। विरोध करने पर उनके चेहरे पर कई वार किए गए, जिससे उनका चेहरा सूज गया। करीब 20 से 25 मिनट तक बदमाशों ने घर को खंगाला और अलमारी से 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और पीतल के बर्तन लूट लिए।

परिजनों के मुताबिक अपराधी मगही भाषा में बात कर रहे थे, जिससे उनके स्थानीय होने की आशंका जताई जा रही है। वारदात के बाद बदमाशों ने पीड़िता का मोबाइल छीनकर सिम निकाल दिया और उसे बाथरूम में बंद कर मुख्य द्वार से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक नूरुल हक ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा किया है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top