• Home
  • करियर
  • बक्सर में नौकरी की बहार: ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बड़ी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती
Image

बक्सर में नौकरी की बहार: ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बड़ी कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती

बक्सर, 07 अप्रैल (विक्रांत) जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बक्सर के तत्वावधान में 09 अप्रैल 2026 को भव्य कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश की नामी-गिरामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस पहल से सैकड़ों आईटीआई पास अभ्यर्थियों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्राचार्य मो० मसूद रशीद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कैंपस प्लेसमेंट में Suzuki Motors Gujarat, Dixon Technology India Pvt. Ltd., Dhoot Transmission तथा Rastogi Industries Limited जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। ये कंपनियां विभिन्न तकनीकी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर विशेष रूप से आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए है, जो अपने करियर की शुरुआत एक मजबूत मंच से करना चाहते हैं।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार एवं तकनीकी मूल्यांकन शामिल हो सकता है।प्राचार्य ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि 09 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे तक संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इस आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट से न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

Releated Posts

TRE-4 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों की धड़कन तेज: भर्ती में देरी से बढ़ी बेचैनी, सरकार ने अफवाहों से किया सावधान

पटना, 20 मई (अविनाश कुमार) बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों के बीच असमंजस…

बक्सर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: ITI कैंपस में लगेगा जॉब मेला, 28 हजार तक मिलेगी सैलरी

बक्सर, 07 मई (विक्रांत) रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Dixon…

BPSC 72वीं परीक्षा का बिगुल: 1230 पदों पर भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू, 26 जुलाई को होगी परीक्षा

पटना, 06 मई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी…

कोल इंडिया में बंपर बहाली: 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती, इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली, 06 मई (अशोक “अश्क”) देश की सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने युवाओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top