• Home
  • Crime
  • बंद घर पर चोरों का धावा: लाखों के जेवर-नकदी साफ, दो दिन तक खुला रहा दरवाजा, तब खुला राज
Image

बंद घर पर चोरों का धावा: लाखों के जेवर-नकदी साफ, दो दिन तक खुला रहा दरवाजा, तब खुला राज

नालंदा, 05 जून (अविनाश पांडेय) जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के राज्य से बाहर रहने का फायदा उठाकर बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने घर का मुख्य दरवाजा लगातार दो दिनों तक खुला देखा और संदेह होने पर मामले की जानकारी सामने आई। चोरी की इस बड़ी वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के अनुसार मकान मालिक विजय पांडेय कई वर्षों से अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। उनका पैतृक घर अस्ता गांव में बंद पड़ा था।

इसी दौरान चोरों ने घर की रेकी कर ताला तोड़ा और अंदर घुसकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की ओर से विजय पांडेय की पुत्री मुस्कान पांडेय ने थरथरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि चोरों ने घर के केवल उन्हीं तीन कमरों के ताले तोड़े, जहां नकदी, आभूषण और अन्य मूल्यवान सामान रखे गए थे। इससे यह आशंका गहरा गई है कि अपराधियों को घर की पूरी जानकारी थी और वारदात को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि घर का मुख्य दरवाजा पिछले दो दिनों से खुला हुआ था। परिवार के गांव में नहीं रहने के कारण किसी को तुरंत चोरी की जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी की घटना किस दिन और किस समय हुई।घटना की सूचना मिलते ही थरथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए हैं।पुलिस का दावा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top