• Home
  • राज्य समाचार
  • फीस की आग में झुलस रहे अभिभावक: रांची के निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
Image

फीस की आग में झुलस रहे अभिभावक: रांची के निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

रांची, 29 अप्रैल (मोहन शर्मा) राजधानी रांची के निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए की गई भारी फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को अध्यक्ष अजय राय ने उपायुक्त (DC) रांची को ईमेल के जरिए विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए स्कूल प्रबंधन और प्रशासन दोनों पर गंभीर सवाल खड़े किए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर के अधिकांश निजी स्कूलों ने आपसी सांठगांठ कर फीस में मनमानी बढ़ोतरी की है। ट्यूशन फीस के साथ-साथ एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट फीस और कंप्यूटर फीस जैसे मदों के नाम पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं।

अभिभावकों का कहना है कि इस मुद्दे पर जिला प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब 21 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित बैठक बिना सूचना के टाल दी गई। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। एसोसिएशन ने कानूनी पहलुओं का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के तहत गठित जिला स्तरीय फीस निर्धारण समिति की एक भी बैठक अब तक नहीं हुई है। ऐसे में स्कूलों की मनमानी पर लगाम कैसे लगेगी, यह बड़ा सवाल बन गया है। इसके अलावा कई स्कूल CBSE और ICSE के दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं।

आरोप है कि स्कूल अपनी वेबसाइट पर पुस्तकों की सूची तक जारी नहीं कर रहे, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ‘सिंगल वेंडर’ व्यवस्था को लेकर भी अभिभावकों में भारी नाराजगी है। उन्हें एक ही दुकान से महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। एसोसिएशन ने मांग की है कि फीस समिति की तत्काल बैठक बुलाई जाए, अवैध वसूली की जांच हो और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। चेतावनी दी गई है कि मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Releated Posts

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 4, 2026

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top