• Home
  • कृषि
  • फसल कटनी प्रयोग में चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने, गेहूँ की अनुमानित उपज लगभग 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई
Image

फसल कटनी प्रयोग में चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने, गेहूँ की अनुमानित उपज लगभग 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई

समस्तीपुर, 09 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत ताजपुर प्रखंड की मुरादपुर बंगरा पंचायत स्थित मौजा डीह सरसौना में रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण गुरुवार को किया गया। यह निरीक्षण अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, बिहार के उप निदेशक (जीवनांक) प्रवीण कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।निरीक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा, मनोज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी यूगल प्रसाद मेहता सहित कई जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मौके पर सांख्यिकी एवं कृषि विभाग के कर्मियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेसरा संख्या-1141 में 10×5 मीटर के प्लॉट पर फसल कटनी प्रयोग किया गया। इस दौरान गेहूं के दानों का कुल वजन 19.590 किलोग्राम दर्ज किया गया। आंकड़ों के आधार पर अनुमानित उपज लगभग 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आंकी गई है, जो किसानों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के वैज्ञानिक प्रयोगों से वास्तविक उत्पादन का सटीक आकलन संभव होता है।

इससे फसल क्षति की स्थिति में किसानों को सहायता योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह पहल कृषि क्षेत्र में भरोसा और विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

समस्तीपुर में मखाना क्रांति की तैयारी, वैज्ञानिक खेती और प्रोसेसिंग से किसानों की आय दोगुनी करने का बड़ा प्लान

समस्तीपुर, 02 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर जिले में मखाना उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और किसानों की…

सबौर में 1000 से अधिक किस्मों के आम ने मचाई धूम, ढाई किलो के आम से लेकर करोड़ों की खेती तक की दिखी झलक

बक्सर, 27 जून (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर शनिवार को आम प्रेमियों, किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के…

1000 किस्मों के आमों से सजेगा सबौर, राष्ट्रीय आम समागम-2026 में जुटेंगे देशभर के किसान और वैज्ञानिक

बक्सर, 26 जून (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में 27 जून 2026 को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय…

रोहिणी-मृगशिरा बीत गए: बीज नहीं पहुंचे, कृषि विभाग की सुस्ती से किसान बेहाल, 109 क्विंटल के बदले मिले सिर्फ 10 क्विंटल बीज

पटना, 23 जून (पटना डेस्क) खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही कृषि विभाग की लापरवाही और सरकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top