• Home
  • रेलवे
  • समस्तीपुर रेल मंडल में बड़ा खुलासा: जाली टिकट के साथ सफर कर रहे चार यात्री दबोचे गए, गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस
Image

समस्तीपुर रेल मंडल में बड़ा खुलासा: जाली टिकट के साथ सफर कर रहे चार यात्री दबोचे गए, गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान के दौरान रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली टिकट के सहारे यात्रा कर रहे चार यात्रियों को गिरफ्तार किया है। ट्रेन संख्या 11062 में टिकट जांच के दौरान यह मामला सामने आने से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में टिकट फर्जी पाए जाने के बाद सभी यात्रियों को रेल थाना समस्तीपुर के हवाले कर दिया गया, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 11062 में नियमित टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सीटीआई कृष्ण कुमार मिश्रा ने चार यात्रियों के टिकटों पर संदेह होने पर उनकी गहन जांच कराई। जांच में टिकट जाली पाए गए, जिसके बाद चारों यात्रियों को तत्काल हिरासत में लेकर रेल पुलिस को सौंप दिया गया।

गिरफ्तार यात्रियों की पहचान एडीआरई (49 वर्ष), मुस्ताक (35 वर्ष), रहमान शेख (34 वर्ष), पिता–मुहम्मद मुर्तुजा, निवासी रजौली वार्ड संख्या-13, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा तथा मुहम्मद इस्लाम (67 वर्ष), पिता–वदूद, निवासी खैरी बाँका वार्ड संख्या-09, थाना औशी/बिस्फी, जिला मधुबनी के रूप में हुई है।इस मामले में रेल थाना समस्तीपुर में कांड संख्या 159/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जाली टिकट कहां तैयार किए गए और इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है या नहीं।

अधिकारियों का मानना है कि जांच के बाद इस फर्जीवाड़े से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल रेलवे के अधिकृत काउंटर, वेबसाइट या अधिकृत ऐप के माध्यम से ही टिकट खरीदें। साथ ही किसी भी संदिग्ध टिकट या दलाल की जानकारी तत्काल रेलवे अधिकारियों या रेल पुलिस को दें, ताकि ऐसे फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Releated Posts

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: चंडीगढ़-बरौनी समेत तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर से जयनगर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

समस्तीपुर, 15 October (हर्षिता “अश्क”) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top