• Home
  • राज्य समाचार
  • पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे गो-तस्कर: मुठभेड़ के बाद पलटी पिकअप, एक गिरफ्तार
Image

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे गो-तस्कर: मुठभेड़ के बाद पलटी पिकअप, एक गिरफ्तार

गोरखपुर, 05 जून (अंकित यादव) पिपराइच क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। घेराबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान गोवंशों से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके कई साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब दो बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर गोवंशों को पिकअप वाहन में लादकर जिले के रास्ते दूसरे स्थान पर ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही एसओजी, स्वाट टीम और पिपराइच पुलिस सक्रिय हो गई।

सर्विलांस की मदद से संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की गई और पिपराइच क्षेत्र के इस्लामपुर गांव के पास घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने जब संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तस्करों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इसके साथ ही पथराव भी शुरू कर दिया गया। जवाबी कार्रवाई के बीच चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर गोवंशों से लदी बिहार नंबर की पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पलटते ही उसमें सवार सभी तस्कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से चार गोवंश बरामद किए, जिनमें एक की मौत हो चुकी थी और एक गंभीर रूप से घायल मिला। दो अन्य गोवंश सुरक्षित अवस्था में मिले। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

मुठभेड़ के बाद चलाए गए कांबिंग अभियान में पुलिस ने मोहनपुर निवासी जनार्दन कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि साहब अंसारी, राजित अंसारी, जनार्दन समेत पांच-छह अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Releated Posts

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

सरकार से आर-पार के मूड में छात्र: सर्किट हाउस में होगी बातचीत, मांगों पर समझौता नहीं

राँची, 08 अगस्त (मोहन शर्मा) झारखंड में छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ…

मछली पकड़ने के विवाद ने ली जान: थाने में बुलावे के बाद युवक ने लगाई फांसी, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गोरखपुर, 15 जुलाई (अंकित यादव) मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पिपराइच थाना…

लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top