• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • पानी में पराक्रम, छात्रों ने दिखाया दम: इंटर-स्कूल स्विम स्ट्रोक 2026 का भव्य समापन, लखनऊ के तैराकों ने रचा इतिहास
Image

पानी में पराक्रम, छात्रों ने दिखाया दम: इंटर-स्कूल स्विम स्ट्रोक 2026 का भव्य समापन, लखनऊ के तैराकों ने रचा इतिहास

लखनऊ, 26 अप्रैल (सेंट्रल डेस्क) बीकेटी स्थित एस.आर. ग्लोबल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय ‘इंटर-स्कूल स्विम स्ट्रोक 2026’ का रविवार को शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जहां फ्री-स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्पर्धाओं में युवा तैराकों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। समापन समारोह में संस्था के चेयरमैन एवं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क रखी गई, ताकि हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर मिल सके। वाइस चेयरमैन पीयूष चौहान और वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता चौहान ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रिले 4×50 मीटर फ्री-स्टाइल में बालक वर्ग में सीएमएस राजेंद्र नगर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सेठ आनंदराम जयपुरिया दूसरे और सीएमएस एलडीए तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सीएमएस कानपुर रोड विजेता रहा, जबकि एलपीसी गोमतीनगर और सेठ आनंदराम जयपुरिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

50 मीटर फ्री-स्टाइल में अंडर-13 बालिका वर्ग में शुभांगी, अंडर-15 में अदिति सिंह और अंडर-17 में जाग्रति अग्रहरि ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं बालक वर्ग में अंडर-17 में आर्यन यादव और अंडर-13 में शिवांश शर्मा विजेता रहे। 25 मीटर फ्री-स्टाइल (अंडर-11) में स्वरा यादव और सिद्धार्थ सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में इनाया कौशिक, अर्नव, शिवेंद्र यादव, अनन्या सिंघानिया और अयान यादव ने अपने-अपने वर्ग में शानदार जीत दर्ज की। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में यशस्वी सिन्हा, सर्वांग राठौर, नीतिका यादव और निर्वान सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बटरफ्लाई स्पर्धा में भी खिलाड़ियों ने कमाल दिखाया। 100 मीटर में आलेख पटेल, सांची तिवारी, अर्जुन तिवारी और शिव जायसवाल ने बाजी मारी, जबकि 50 मीटर बटरफ्लाई में विवान, सांची तिवारी, अर्जुन तिवारी और वंशिका राय विजेता रहे। 25 मीटर बटरफ्लाई (अंडर-11) में अनेरी गौतम और उपेंद्र यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (अंडर-17 बालक) में शिव जायसवाल ने शानदार जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के स्टार खिलाड़ी बने। चेयरमैन पवन सिंह चौहान ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यही युवा तैराक भविष्य में ओलंपिक और विश्व स्तर पर भारत का परचम लहराएंगे।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top