• Home
  • फ़िल्म
  • पांच साल तक सहा दर्द, शादी के वादे निकले झूठे, काजल राघवानी के बड़े खुलासे से भोजपुरी इंडस्ट्री में मची हलचल
Image

पांच साल तक सहा दर्द, शादी के वादे निकले झूठे, काजल राघवानी के बड़े खुलासे से भोजपुरी इंडस्ट्री में मची हलचल

पटना, 19 अगस्त (पटना डेस्क) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने मनोरंजन जगत में नई बहस छेड़ दी है। रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव से बातचीत के दौरान काजल ने बताया कि वह एक शादीशुदा अभिनेता के साथ करीब पांच वर्षों तक रिश्ते में रहीं, लेकिन इस रिश्ते ने उन्हें खुशियों से ज्यादा दर्द दिया। हालांकि उन्होंने किसी अभिनेता का नाम नहीं लिया।काजल ने कहा कि शुरुआत में वह उस अभिनेता से प्यार नहीं करती थीं, लेकिन लगातार भावनात्मक दबाव और आत्महत्या जैसी धमकियों के कारण वह रिश्ते में आ गई।

उनके अनुसार, आसपास के लोग भी उन्हें उस रिश्ते को बनाए रखने की सलाह देते थे। उन्होंने कहा कि पांच साल तक उन्होंने कई तकलीफें झेलीं, लेकिन बदले में उन्हें सम्मान और सुकून नहीं मिला। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि संबंधित अभिनेता बार-बार उनसे पत्नी को तलाक देकर शादी करने का वादा करता था। समय बीतने के साथ उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। काजल के अनुसार, वही व्यक्ति बाद में उन्हें अपमानित करने लगा और यहां तक कहता था कि उनके सामने बैठने तक की उनकी औकात नहीं है।काजल ने यह भी दावा किया कि एक दिन उन्होंने उस अभिनेता के मोबाइल फोन में दूसरी लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो देखे। जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया तो जवाब मिला कि यह उसका “एंटरटेनमेंट” है।

अभिनेत्री ने कहा कि उस समय उनका विश्वास पूरी तरह टूट गया।बातचीत के दौरान काजल ने यह भी स्वीकार किया कि वह उस रिश्ते में इस कदर टूट चुकी थीं कि एक समय उन्होंने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें पहले ही अपने लिए आवाज उठानी चाहिए थी। जवाब में काजल ने माना कि उन्होंने विरोध तो किया, लेकिन काफी देर से।इसी बातचीत में तेज प्रताप यादव ने भी अपने तलाक के मामले का जिक्र किया, लेकिन सच्चे प्यार से जुड़े सवाल पर कोई सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। यह एपिसोड अब सोशल मीडिया पर चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top