• Home
  • Crime
  • पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट का एंकाउंटर कनेक्शन: मुख्य आरोपी दिलीप गोली लगने से घायल, बाकी गैंग की तलाश तेज
Image

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूट का एंकाउंटर कनेक्शन: मुख्य आरोपी दिलीप गोली लगने से घायल, बाकी गैंग की तलाश तेज

पटना, 22 अप्रैल (अविनाश कुमार) पटना से सटे फुलवारीशरीफ में 19 अप्रैल को हुए सनसनीखेज आभूषण लूटकांड में बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले का मुख्य आरोपी दिलीप पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, दिलीप ने न सिर्फ अपना अपराध कबूल किया, बल्कि पूरी वारदात का खुलासा भी कर दिया है, जिससे इस हाई-प्रोफाइल केस में नई परतें सामने आई हैं। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शक के आधार पर दिलीप को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि लूटकांड में कुल चार अपराधी शामिल थे और वही इस गिरोह का मुख्य सदस्य है। इसके बाद पुलिस उसे घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गई थी।इसी दौरान दिलीप ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दिलीप के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि यह लूटकांड रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के धन कॉलोनी चौराहा स्थित श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में दिनदहाड़े अंजाम दिया गया था। हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर लाखों के आभूषण लूट लिए थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों की पहचान का दावा किया था। अब मुख्य आरोपी के घायल होने के बाद बाकी तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान और तेज कर दिया है।

इस कार्रवाई में पटना पुलिस के साथ एसटीएफ और डायल-100 की टीम भी जुटी हुई है।एसएसपी ने दावा किया है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और लूट का खुलासा पूरी तरह कर दिया जाएगा।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top