• Home
  • Crime
  • नालंदा में चोरों का तांडव: CSP से 4 लाख कैश समेत लाखों की संपत्ति उड़ाई, पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
Image

नालंदा में चोरों का तांडव: CSP से 4 लाख कैश समेत लाखों की संपत्ति उड़ाई, पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर उठे सवाल

नालंदा, 08 जून (अविनाश पांडेय) जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसले और पुलिस की कथित ढीली पड़ती पकड़ एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस्लामपुर, परवलपुर और सिलाव में लगातार हुई चोरी की घटनाओं के बाद अब जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात दीपनगर बाजार स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कस्टमर सर्विस सेंटर (सीएसपी) समेत चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

चोर वेंटिलेटर के रास्ते सीएसपी केंद्र में घुसे और काउंटर का ताला काटकर करीब चार लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप तथा एक एलईडी टीवी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दुकान में लगे चार से पांच सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।सीएसपी संचालक शशि कुमार ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी मिली। वहीं मोबाइल दुकानदार पिंकू कुमार के अनुसार उनकी दुकान से पांच से छह हजार रुपये नकद और छह से सात मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। एक अन्य दुकानदार सागर कुमार की दुकान से भी करीब छह हजार रुपये नकद गायब मिले।

इसके अलावा एक आभूषण दुकान में भी चोरों ने सेंधमारी की कोशिश की, हालांकि वे लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हो सके।एक ही रात में कई दुकानों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में काफी समय लगा होगा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। लोगों का आरोप है कि नाइट पेट्रोलिंग में सुस्ती का लाभ अपराधी उठा रहे हैं। इधर, दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल की जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top