• Home
  • रेलवे
  • बिना PNR भी मिलेगी आरामदायक रात: भागलपुर जंक्शन पर शुरू होंगे हाईटेक स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात
Image

बिना PNR भी मिलेगी आरामदायक रात: भागलपुर जंक्शन पर शुरू होंगे हाईटेक स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को मिली बड़ी सौगात

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) भागलपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मालदा रेल मंडल ने बड़ी पहल की है। स्टेशन परिसर में मंडल के पहले हाईटेक स्लीपिंग पॉड्स तैयार किए गए हैं, जिनकी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यहां ठहरने के लिए यात्रियों को पीएनआर (PNR) नंबर की अनिवार्यता नहीं होगी। देश के अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर स्लीपिंग पॉड्स की बुकिंग के लिए वैध पीएनआर जरूरी होता है, लेकिन भागलपुर में यह सुविधा आम यात्रियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी।परियोजना का संचालन कर रही फर्म ने किराए की अंतिम दर सूची मंजूरी के लिए आईआरसीटीसी और रेलवे मुख्यालय को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही यह अत्याधुनिक सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

इससे ट्रांजिट यात्रियों, पर्यटकों और कनेक्टिंग ट्रेनों का इंतजार करने वाले लोगों को स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित व आरामदायक ठहरने की सुविधा मिलेगी। रेल अधिकारियों के अनुसार, स्लीपिंग पॉड्स परिसर में 23 डबल-लेवल हाईटेक पॉड यूनिट स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 46 बेड उपलब्ध होंगे। इसके अलावा अधिक गोपनीयता चाहने वाले यात्रियों के लिए दो आधुनिक प्राइवेट रूम भी बनाए गए हैं। यह सुविधा कम खर्च में बेहतर आराम उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पूरे परिसर में भारतीय और वेस्टर्न शैली के अलग-अलग शौचालय, आधुनिक वॉशरूम, अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरण और एडवांस फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं। प्रत्येक पॉड पूरी तरह वातानुकूलित होगा, जिसमें हाई-स्पीड मुफ्त वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल लॉकर, आरामदायक बिस्तर और प्राइवेसी के लिए पर्दों की व्यवस्था रहेगी।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी भी रहेगी।इस सुविधा के शुरू होने के बाद यात्रियों को होटल या धर्मशाला खोजने के लिए स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बेहद किफायती दरों पर स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित और आरामदायक विश्राम की सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि बिना पीएनआर बुकिंग की यह अनूठी व्यवस्था भागलपुर जंक्शन को नई पहचान देने के साथ-साथ पूरे मालदा रेल मंडल के लिए एक मिसाल साबित होगी।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top