• Home
  • Uncategorized
  • पूर्व मध्य रेल की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: तीन महीने में 8 हजार करोड़ की आय, 6.65 करोड़ यात्रियों ने भरी रफ्तार

पूर्व मध्य रेल की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: तीन महीने में 8 हजार करोड़ की आय, 6.65 करोड़ यात्रियों ने भरी रफ्तार

बक्सर, 07 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में आय और यात्री संख्या के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अप्रैल से जून 2026 के बीच यात्री यातायात, माल ढुलाई और अन्य स्रोतों से लगभग 8 हजार करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय अर्जित हुई है। रेलवे के इस दमदार प्रदर्शन ने न सिर्फ राजस्व के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि परिचालन क्षमता और सेवा विस्तार की सफलता भी साबित की है।रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में 6 करोड़ 65 लाख यात्रियों ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से यात्रा शुरू की। यात्री यातायात से 1,438 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14.44 प्रतिशत अधिक है।

इसमें आरक्षित टिकट (पीआरएस) से 924 करोड़ रुपये की आय दर्ज की गई, जो 11.39 प्रतिशत की वृद्धि है, जबकि अनारक्षित टिकट (नॉन-पीआरएस) से 514 करोड़ रुपये की आय हुई, जिसमें 20.37 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।रेलवे की सहायक आय के स्रोतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। पार्किंग से प्राप्त राजस्व 86.41 प्रतिशत बढ़कर 12.62 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, नॉन-फेयर रेवेन्यू 5.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 6.55 करोड़ रुपये हो गया, जो 26.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कैटरिंग सेवाओं से भी 8.68 करोड़ रुपये की आय हुई, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 5.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।टिकट जांच अभियान में भी पूर्व मध्य रेल ने प्रभावी प्रदर्शन किया।

पहली तिमाही में 10.50 लाख टिकट जांच मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष के 9.87 लाख मामलों की तुलना में 6.35 प्रतिशत अधिक हैं। इन अभियानों के जरिए 73 करोड़ रुपये की वसूली हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 15.11 प्रतिशत ज्यादा है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या, बेहतर सेवाएं, प्रभावी टिकट जांच, राजस्व संग्रह की नई रणनीतियां और माल ढुलाई में निरंतर सुधार के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। यदि यही रफ्तार बरकरार रही तो चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक पूर्व मध्य रेल आय और यात्री सेवा के क्षेत्र में कई नए रिकॉर्ड कायम कर सकता है।

Releated Posts

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

PMFME में बजा बिहार का डंका: सबसे ज्यादा स्वीकृतियां मिलने पर मिला बेस्ट स्टेट का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली, 25 अगस्त (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या…

बिहार के छात्रों की पढ़ाई में आया डिजिटल क्रांतिकारी: विद्या साथी ऐप लॉन्च, आधी रात को भी मिलेगा लाइव शिक्षक का साथ

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार के स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान, प्रभावी और आधुनिक बनाने की…

फर्जी कॉलेजों पर सरकार का शिकंजा: मान्यता होगी रद्द, दर्ज होगी FIR, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड घोटाले पर भी सख्त कार्रवाई

पटना, 20 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने फर्जीवाड़ा कर एक से अधिक महाविद्यालयों का संचालन करने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top