📅 बुधवार, 25 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡नशे के खिलाफ डीके कॉलेज में गूंजा जागरूकता का संदेश, युवाओं ने लिया नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प ⚡गंभीर अपराधों में अब घटनास्थल पर पहुंचेगी फॉरेंसिक टीम, भागलपुर बनेगा बिहार का दूसरा बड़ा वैज्ञानिक जांच केंद्र ⚡एम्बुलेंस में ही तय होगा मरीज का अस्पताल: एआई बताएगा कहां खाली है ट्रॉमा बेड, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टर ⚡मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं पर प्रशासन का बुलडोजर, 1.20 करोड़ की शराब मिनटों में मिट्टी में मिलाई ⚡दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता: सीआरपीएफ जवान पति पर पीट-पीटकर गला दबाने का आरोप, दो बच्चे हुए अनाथ ⚡अहियापुर में दो दिन के भीतर मिले दो शव: बाजार समिति गेट पर ठेले पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप ⚡देवघर जा रहे परिवार की खुशियां सड़क पर बिखरी: पांच की मौत, चार गंभीर, 12 दिसंबर को शेखर की होनी थी शादी ⚡अब गांव की बेटियों की शादी नहीं बनेगी आर्थिक बोझ, नौ पंचायतों में 50-50 लाख से बनेंगे कन्या विवाह मंडप ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: मंडप के पास तड़तड़ाईं गोलियां, दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी-मौत से लड़कर लौटा ⚡गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट से दहला झपसी टोला: आग की लपटों से मची भगदड़, ग्रामीणों ने घंटों जूझकर टाली बड़ी तबाही
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • नशे के खिलाफ डीके कॉलेज में गूंजा जागरूकता का संदेश, युवाओं ने लिया नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प
Image

नशे के खिलाफ डीके कॉलेज में गूंजा जागरूकता का संदेश, युवाओं ने लिया नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प

बक्सर, 25 नवम्बर (विक्रांत) नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के साथ-साथ परिवार और समाज के लिए भी गंभीर खतरा बनती जा रही है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार, 25 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में डीके कॉलेज, डुमरांव में नशामुक्त बिहार अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार की खुशहाली, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करता है।एनएसएस पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने अपने संबोधन में कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती है।

इससे बचाव के लिए युवाओं को जागरूक होना होगा। वहीं महाविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, सकारात्मक सोच और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत है।इस अवसर पर डॉ. पूनम कुमारी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त बिहार बनाने की शपथ दिलाई।

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में डॉ. उषा रानी, डॉ. अब्दुल कैस, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. पूनम मौर्या, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश, अर्चना सिंह, अजीत सिंह, संजय कुमार सिंह, विकास कुमार और आशीष कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ बिहार और उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद है।

Releated Posts

गंभीर अपराधों में अब घटनास्थल पर पहुंचेगी फॉरेंसिक टीम, भागलपुर बनेगा बिहार का दूसरा बड़ा वैज्ञानिक जांच केंद्र

पटना, 25 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार में नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद गंभीर अपराधों की…

एम्बुलेंस में ही तय होगा मरीज का अस्पताल: एआई बताएगा कहां खाली है ट्रॉमा बेड, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टर

पटना, 25 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं पर प्रशासन का बुलडोजर, 1.20 करोड़ की शराब मिनटों में मिट्टी में मिलाई

मुजफ्फरपुर, 25 नवंबर (संतोष गुप्ता) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार में जुटे माफियाओं…

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता: सीआरपीएफ जवान पति पर पीट-पीटकर गला दबाने का आरोप, दो बच्चे हुए अनाथ

दरभंगा, 25 नवंबर (अजय राय) केवटी थाना क्षेत्र के मरने हरपुर मिल्की गांव में मंगलवार को एक विवाहिता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top