📅 बुधवार, 25 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡गंभीर अपराधों में अब घटनास्थल पर पहुंचेगी फॉरेंसिक टीम, भागलपुर बनेगा बिहार का दूसरा बड़ा वैज्ञानिक जांच केंद्र ⚡एम्बुलेंस में ही तय होगा मरीज का अस्पताल: एआई बताएगा कहां खाली है ट्रॉमा बेड, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टर ⚡मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं पर प्रशासन का बुलडोजर, 1.20 करोड़ की शराब मिनटों में मिट्टी में मिलाई ⚡दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता: सीआरपीएफ जवान पति पर पीट-पीटकर गला दबाने का आरोप, दो बच्चे हुए अनाथ ⚡अहियापुर में दो दिन के भीतर मिले दो शव: बाजार समिति गेट पर ठेले पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप ⚡देवघर जा रहे परिवार की खुशियां सड़क पर बिखरी: पांच की मौत, चार गंभीर, 12 दिसंबर को शेखर की होनी थी शादी ⚡अब गांव की बेटियों की शादी नहीं बनेगी आर्थिक बोझ, नौ पंचायतों में 50-50 लाख से बनेंगे कन्या विवाह मंडप ⚡शादी की खुशियां मातम में बदली: मंडप के पास तड़तड़ाईं गोलियां, दो युवकों की मौत, तीसरा जिंदगी-मौत से लड़कर लौटा ⚡गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट से दहला झपसी टोला: आग की लपटों से मची भगदड़, ग्रामीणों ने घंटों जूझकर टाली बड़ी तबाही ⚡विकसित भारत का सपना साकार करने मैदान में उतरे युवा, बक्सर से छह प्रतिभाएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • गंभीर अपराधों में अब घटनास्थल पर पहुंचेगी फॉरेंसिक टीम, भागलपुर बनेगा बिहार का दूसरा बड़ा वैज्ञानिक जांच केंद्र
Image

गंभीर अपराधों में अब घटनास्थल पर पहुंचेगी फॉरेंसिक टीम, भागलपुर बनेगा बिहार का दूसरा बड़ा वैज्ञानिक जांच केंद्र

पटना, 25 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार में नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद गंभीर अपराधों की जांच का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। अब सात वर्ष या उससे अधिक सजा वाले अपराधों में घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाएगी। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 176(3) में इसकी व्यवस्था की गई है। इस बदलाव से अपराधियों के खिलाफ मुकदमों को मजबूत बनाने और दोषियों को सजा दिलाने में वैज्ञानिक साक्ष्य निर्णायक भूमिका निभाएंगे।नई व्यवस्था में घटनास्थल से जुटाए गए नमूनों की जांच और उसकी रिपोर्ट अदालत में महत्वपूर्ण सबूत बन सकेगी। इससे पुलिस की विवेचना को मजबूती मिलेगी और अभियोजन पक्ष के लिए आरोप साबित करना आसान हो सकता है। खासकर दुष्कर्म और पॉक्सो जैसे संवेदनशील मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर फॉरेंसिक जांच पूरी करना जरूरी होगा।

ऐसे में भागलपुर की क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जिम्मेदारी भी बढ़ने वाली है। राज्य में वैज्ञानिक अनुसंधान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गृह विभाग ने विधि विज्ञान निदेशालय का गठन किया है। पहले फॉरेंसिक इकाइयां पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग के अधीन थीं। अब इन्हें गृह विभाग के सीधे नियंत्रण में लाने से कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय और जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने की उम्मीद है।इस व्यवस्था के तहत राज्यभर में 620 नए पद सृजित किए गए हैं। पटना के बाद भागलपुर को सबसे अधिक 80 पद मिले हैं। इनमें निदेशक, अपर निदेशक, तीन उप निदेशक, 13 सहायक निदेशक और 24 वरीय वैज्ञानिक सहायकों के पद शामिल हैं।

इसके अलावा तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों के पद भी स्वीकृत हुए हैं। भागलपुर प्रयोगशाला पर बांका, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय सहित कोसी और सीमांचल के कई जिलों की निर्भरता है। अभी गंभीर मामलों के नमूने पटना या दूसरी प्रयोगशालाओं में भेजने पड़ते हैं, जिससे रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं। भागलपुर में डीएनए यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव भी गृह विभाग को भेजा गया है। इसके शुरू होने से दुष्कर्म और पॉक्सो मामलों की जांच में तेजी आएगी।फिलहाल यहां दो मोबाइल फॉरेंसिक वाहन काम कर रहे हैं। नियुक्तियां पूरी होने, आधुनिक उपकरण मिलने और आधारभूत संरचना विकसित होने से भागलपुर वैज्ञानिक जांच का बड़ा केंद्र बन सकता है।

Releated Posts

एम्बुलेंस में ही तय होगा मरीज का अस्पताल: एआई बताएगा कहां खाली है ट्रॉमा बेड, आईसीयू और विशेषज्ञ डॉक्टर

पटना, 25 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और जन-केंद्रित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

मुजफ्फरपुर में शराब माफियाओं पर प्रशासन का बुलडोजर, 1.20 करोड़ की शराब मिनटों में मिट्टी में मिलाई

मुजफ्फरपुर, 25 नवंबर (संतोष गुप्ता) बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के कारोबार में जुटे माफियाओं…

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता: सीआरपीएफ जवान पति पर पीट-पीटकर गला दबाने का आरोप, दो बच्चे हुए अनाथ

दरभंगा, 25 नवंबर (अजय राय) केवटी थाना क्षेत्र के मरने हरपुर मिल्की गांव में मंगलवार को एक विवाहिता…

अहियापुर में दो दिन के भीतर मिले दो शव: बाजार समिति गेट पर ठेले पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 25 नवंबर (संतोष गुप्ता) अहियापुर थाना क्षेत्र में रहस्यमय परिस्थितियों में शव मिलने का सिलसिला पुलिस के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top