• Home
  • Crime
  • नशे के खिलाफ जारी है जंग : बिहारशरीफ में 11.5 किलो गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
Image

नशे के खिलाफ जारी है जंग : बिहारशरीफ में 11.5 किलो गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

नालंदा, 28 अप्रैल (अविनाश पांडेय) जिले में नशे के बढ़ते प्रभाव के बीच नालंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। भारत सोनी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले में छापेमारी कर 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मकान में अवैध रूप से गांजा रखा गया है।

सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम ने तुरंत छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला निवासी स्वर्गीय राजकुमार यादव उर्फ ठाकुर प्रसाद यादव के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी के धंधे में शामिल था और स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई करता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा किस स्रोत से लाया जाता था और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता है। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार छापेमारी और कड़ी कार्रवाई के जरिए इस अवैध धंधे पर पूरी तरह लगाम लगाने की रणनीति बनाई गई है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है, वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत और सतर्कता दोनों बढ़ गई है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top