• Home
  • शिक्षा
  • नई शुरुआत, नए सपने: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सत्र 2026-27 का आगाज, बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल
Image

नई शुरुआत, नए सपने: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सत्र 2026-27 का आगाज, बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

नालंदा, 07 मार्च (अविनाश पांडेय) जिले के बिहारशरीफ शहर स्थित ब्रिलियंट कान्वेंट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पहला दिन बेहद उत्साह और रंगारंग माहौल के बीच शुरू हुआ। विद्यालय के विशाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. धनंजय कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में सीखी गई आदतें ही भविष्य की दिशा तय करती है।

वहीं विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शशी भूषण कुमार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे मिट्टी की तरह हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन से सुंदर आकार दिया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान शिक्षक रंजय सिंह ने पिछले सत्र के टॉपर्स को मंच पर बुलाकर सम्मानित कराया। बच्चों को उपहार देकर उनके उत्साह को बढ़ाया गया।

अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्प लता ने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने नए सत्र की सकारात्मक और प्रेरणादायक शुरुआत का संदेश दिया।

Releated Posts

बिहार के स्कूलों में संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारी, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

बक्सर, 25 सितम्बर (विक्रांत) बिहार में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

आंगनबाड़ी के नौनिहालों ने देखी स्कूल की दुनिया, पहली कक्षा में कदम रखने की झिझक होगी दूर

बक्सर, 10 सितम्बर (विक्रांत) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 10, 2026

डीके कॉलेज में बदली तस्वीर: पढ़ाई सुधारने का संकल्प, नैक ए ग्रेड की दौड़ तेज

बक्सर, 17 अगस्त (विक्रांत) वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के द्वितीय महिला डीके कॉलेज की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी…

ByByअशोक अश्क अगस्त 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top