• Home
  • फ़िल्म
  • धुरंधर 2 की धूम के बीच खुला पुराना राज, संजय दत्त की वो फिल्म जो कभी पर्दे तक पहुंच ही नहीं पाई
Image

धुरंधर 2 की धूम के बीच खुला पुराना राज, संजय दत्त की वो फिल्म जो कभी पर्दे तक पहुंच ही नहीं पाई

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (अशोक “अश्क”) इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 में एसपी चौधरी असलम के दमदार किरदार को लेकर संजय दत्त जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनके करियर से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा फिर चर्चा में आ गया है। यह कहानी है उस फिल्म की, जिसका ऐलान तो बड़े स्तर पर हुआ, लेकिन वह कभी सिनेमाघरों तक पहुंच ही नहीं सकी। दरअसल, 1991 में आई सुपरहिट फिल्म सड़क के बाद महेश भट्ट और संजय दत्त ने एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया।

1992 में इस फिल्म का भव्य ऐलान किया गया, जिसका नाम था टाइम ट्रैवल। यह उस दौर की एक महत्वाकांक्षी साइंस फिक्शन फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त के साथ कई बड़े सितारों को कास्ट किया गया था। फिल्म को 1993 में रिलीज करने की योजना थी और दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह भी देखा जा रहा था। लेकिन अचानक हालात ऐसे बदले कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। इसकी सबसे बड़ी वजह बना 1993 बॉम्बे बम धमाके, जिसमें संजय दत्त का नाम सामने आने के बाद वे कानूनी विवादों में घिर गए। अवैध हथियार रखने के आरोप और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की चर्चाओं ने उनके करियर पर गहरा असर डाला।

इस फिल्म में अरबाज खान, परेश रावल, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी और पूजा भट्ट जैसे कई चर्चित चेहरे शामिल थे। निर्माता बॉबी बेदी के इस प्रोजेक्ट को अंततः बंद करना पड़ा। इस तरह, बड़े सपनों के साथ शुरू हुई टाइम ट्रैवल फिल्म कभी पर्दे पर नहीं आ सकी और बॉलीवुड के इतिहास में एक अधूरी कहानी बनकर रह गई।

Releated Posts

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top