• Home
  • मौसम
  • दिल्ली में हीट अलर्ट का हाई वोल्टेज एक्शन: लू से जंग के लिए सरकार का बड़ा प्लान, स्कूलों से लेकर सड़कों तक सख्त इंतजाम
Image

दिल्ली में हीट अलर्ट का हाई वोल्टेज एक्शन: लू से जंग के लिए सरकार का बड़ा प्लान, स्कूलों से लेकर सड़कों तक सख्त इंतजाम

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (अशोक “अश्क”) राजधानी में लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ की समीक्षा करते हुए कई कड़े और व्यापक कदमों का ऐलान किया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार लू से निपटने के लिए वैज्ञानिक और जमीनी स्तर पर मजबूत रणनीति अपनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि स्कूली बच्चों को घर लौटने से पहले ओआरएस घोल दिया जाए, ताकि निर्जलीकरण से बचा जा सके। वहीं निर्माण श्रमिकों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच काम से राहत दी जाएगी।

उनके लिए पीने का पानी, टोपी, गमछा, प्राथमिक उपचार किट और आइस पैक अनिवार्य किए गए हैं। शहर में राहत पहुंचाने के लिए बस स्टॉप पर हाई-प्रेशर मिस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे और एंटी-स्मॉग गन से ठंडक दी जाएगी। सरकार ‘कूल रूफ पॉलिसी 2026’ पर भी तेजी से काम कर रही है, जिसके तहत इमारतों की छतों पर परावर्तक कोटिंग की जा रही है। कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर 28,674 वर्ग फुट क्षेत्र में यह तकनीक लागू भी हो चुकी है। पशु-पक्षियों को भी राहत देने के लिए पार्कों, स्कूलों और बस डिपो में पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली जल बोर्ड और शिक्षा विभाग को इस दिशा में तुरंत काम करने को कहा गया है।सरकार के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से दिल्ली में करीब 40 दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर जा रहा है।

दक्षिणी दिल्ली का आयानगर, नजफगढ़ और सफदरजंग जैसे इलाके सबसे अधिक संवेदनशील हैं, जबकि वजीरपुर, जहांगीरपुरी, शास्त्री पार्क और ख्याला जैसे क्षेत्र ‘हीट हॉटस्पॉट’ बन चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 13 जिलों के 339 से अधिक केंद्रों को अलर्ट पर रखा है और 30 से ज्यादा अस्पतालों में ‘कूल रूम’ बनाए गए हैं। आपात स्थिति के लिए 1077, 1070 और 112 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि इस बार बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने वितरण कंपनियों को अस्पतालों और जरूरी सेवाओं को निर्बाध बिजली देने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top