• Home
  • मुख्य समाचार
  • दिल्ली दरबार में मंत्री फाइनल: बिहार कैबिनेट विस्तार पर मुहर, चुनाव नतीजों के बाद शपथ, सियासत में नई बिसात तैयार
Image

दिल्ली दरबार में मंत्री फाइनल: बिहार कैबिनेट विस्तार पर मुहर, चुनाव नतीजों के बाद शपथ, सियासत में नई बिसात तैयार

पटना, 03 मई (पटना डेस्क) बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर तय माना जा रहा है। बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है और सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर प्रस्तावित सूची पर सहमति हासिल कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के एक-दो दिन बाद शपथ ग्रहण की तारीख तय की जाएगी। माना जा रहा है कि इस विस्तार में पुराने और अनुभवी चेहरों को बरकरार रखते हुए कुछ नए और युवा नेताओं को भी मौका दिया जाएगा।

हालांकि मंत्रियों की कुल संख्या का फॉर्मूला पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन विभागों में सीमित फेरबदल देखने को मिल सकता है। इस कदम को राज्य की नई प्रशासनिक दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जीतन राम मांझी और नित्यानंद राय शामिल रहे। इन बैठकों में बिहार के विकास एजेंडे, प्रशासनिक प्राथमिकताओं और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

इससे पहले पटना में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी लंबी बातचीत की थी, जिसमें सीटों और विभागों के बंटवारे को लेकर प्रारंभिक सहमति बन चुकी है। राज्य में अधिकतम 36 मंत्रियों का प्रावधान है। पुराने फार्मूले के तहत भाजपा और जदयू को 15-15 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि सहयोगी दलों को भी सीमित हिस्सेदारी दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि शुरुआती चरण में भाजपा के 13 और जदयू के 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जबकि कुछ पद रणनीतिक कारणों से खाली रखे जाएंगे। यह विस्तार केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकताओं और राजनीतिक संतुलन का संकेत होगा। अनुभवी चेहरों के साथ नए नेताओं की एंट्री से जहां स्थिरता और ऊर्जा का मिश्रण दिखेगा, वहीं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की भी संभावना जताई जा रही है।

Releated Posts

बिहार को पुलिस राज्य बनाने की साजिश: तेजस्वी का NDA पर हमला, पत्रकार उत्पीड़न से आरक्षण तक सरकार को घेरा

पटना, 01 सितंबर (अविनाश कुमार) राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी…

बगहा में बेटियों के जन्म पर बजेगी खुशियों की घंटी, अस्पताल में नवजात बेटियों के माता-पिता को मिलेगा सम्मान पत्र

बेतिया, 01 सितंबर (विनयनकुम गुप्ता) पश्चिम चम्पारण के बगहा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को जन-जन तक…

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top