• Home
  • Crime
  • दानापुर में गैंगवार की दहशत: ताबड़तोड़ फायरिंग में 16 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Image

दानापुर में गैंगवार की दहशत: ताबड़तोड़ फायरिंग में 16 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

पटना, 08 जून (अविनाश कुमार) राजधानी पटना से सटे दानापुर के ताराचक इलाके में रविवार देर शाम आपसी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प और ताबड़तोड़ गोलीबारी में 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी दिवंगत विद्या राय के पुत्र नितिन कुमार (16) के रूप में हुई है। नितिन अपनी मां परमिता देवी के साथ दानापुर स्थित ननिहाल में किराए के मकान में रहता था।

घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के मामा शिव कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे घर लौटने पर उन्हें नितिन की हत्या की सूचना मिली। बेटे की मौत से बदहवास मां परमिता देवी ने रोते हुए कहा कि एक वर्ष पहले सड़क हादसे में उनके बड़े बेटे की भी मौत हो गई थी। नितिन ही उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा था। उन्होंने कहा कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनके बेटे को गोली मार दी गई। गोलीबारी की चपेट में आने से आनंद बाजार निवासी विजय कुमार (68) और सनी कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय कुमार के हाथ में गोली लगी है। उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

वहीं सनी कुमार का इलाज सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के बीच सुबह भी मारपीट हुई थी, जिसकी परिणति शाम को हिंसक संघर्ष के रूप में सामने आई। पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखे, शराब की बोतल, लाठी और लोहे के रॉड बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Releated Posts

एक ही रात पांच घरों में मचा था आतंक: पुलिस ने दबोचे चोर गिरोह के तीन सदस्य, नकदी बरामद, एक फरार

नालंदा, 12 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा थाना क्षेत्र के सुरजपुर गांव में एक ही रात पांच घरों में…

बकरी चराने गए अधेड़ की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ वार, गांव में दहशत

समस्तीपुर, 12 जून (हर्षिता “अश्क”) जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने…

बायोमेट्रिक सेटिंग का काला खेल बेनकाब: सिपाही भर्ती परीक्षा में स्कॉलर गैंग का पर्दाफाश, 10 और गिरफ्तार

पटना, 12 जून (अविनाश कुमार) बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा होने के…

सेवानिवृत्त दरोगा पर जानलेवा हमला, पिस्तौल की नोक पर मांगी रंगदारी, पैर तोड़ 15 हजार रुपये लूटे

नालंदा, 10 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले का एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top