• Home
  • मुख्य समाचार
  • तीसरे दिन भी थमी रही सफाई व्यवस्था: डुमरांव में सफाईकर्मियों का जुलूस, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
Image

तीसरे दिन भी थमी रही सफाई व्यवस्था: डुमरांव में सफाईकर्मियों का जुलूस, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

बक्सर, 03 अगस्त (विक्रांत) बिहार के सभी नगर निकायों में 30 जुलाई से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहे आंदोलन के समर्थन में नगर परिषद डुमरांव के सफाईकर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।शनिवार सुबह सभी सफाईकर्मी पुराने नगर परिषद कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए।

oplus_2097154

यहां से उन्होंने जुलूस निकाला, जो नया थाना, लाला टोली रोड, जवाहिर मंदिर, शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः पुराने नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया, जहां नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।सभा को महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा (माले) नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय तथा एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया।

oplus_2097154

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उनका कहना था कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने करीब डेढ़ माह पूर्व ही अपनी मांगों का ज्ञापन सरकार को सौंप दिया था। वहीं स्थानीय स्तर पर भी 30 जून को नगर परिषद कार्यालय में ज्ञापन देकर 30 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। वक्ताओं ने कहा कि नगर निकायों में बढ़ते निजीकरण और आउटसोर्सिंग की व्यवस्था के कारण सफाईकर्मियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनजीओ और आउटसोर्सिंग प्रणाली कर्मचारियों के शोषण का प्रमुख कारण बन गई है। नेताओं ने मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए, अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करन बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित सैकड़ों सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top