• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • डाक सेवा से समाज सेवा तक का स्वर्णिम सफर, समस्तीपुर के डॉ. शैलेश कुमार सिंह को मिला भारत रत्न सेवा सम्मान
Image

डाक सेवा से समाज सेवा तक का स्वर्णिम सफर, समस्तीपुर के डॉ. शैलेश कुमार सिंह को मिला भारत रत्न सेवा सम्मान

समस्तीपुर, 30 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) डाक सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व डाक जनसंपर्क निरीक्षक डॉ. शैलेश कुमार सिंह को प्रतिष्ठित ‘भारत रत्न सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) की हेल्पिंग ह्यूमन संस्था द्वारा शिक्षा, समाज सेवा और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया। संस्था भारत सरकार, नीति आयोग तथा मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स में पंजीकृत बताई गई है।डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने अपने सेवा काल में डाक विभाग को जनसेवा से जोड़ते हुए कई अभिनव पहल शुरू की।

उन्होंने निजी स्तर पर ‘पोस्टल हेल्पलाइन ऑन मोबाइल सेवा’, ‘डाक शिविर कार्यक्रम’, ‘जनसंपर्क निरीक्षक आपके द्वार’, ‘भारतीय डाक आपकी सेवा में’ तथा ‘डाक दर्शन कार्यक्रम’ जैसी योजनाओं का संचालन किया। इन पहलों का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक डाक सेवाओं की सहज और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना था।कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी डॉ. सिंह ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने क्वारंटीन केंद्रों में हजारों जरूरतमंद लोगों के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खुलवाने में सहयोग किया, जिससे उन्हें सरकारी सहायता और अन्य आर्थिक लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

उनके इस प्रयास की व्यापक सराहना हुई।डॉ. सिंह को इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्हें ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’, ‘स्वर्ण भारत सम्मान’, ‘राष्ट्र विभूति सम्मान’ तथा ‘नेशनल आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की जा चुकी है। अब तक वे अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर तीन दर्जन से अधिक पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।’भारत रत्न सेवा सम्मान’ मिलने की सूचना मिलते ही समस्तीपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, शुभचिंतकों और उनके इष्ट-मित्रों ने डॉ. शैलेश कुमार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

Releated Posts

नम आंखों से दी विदाई: सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा श्राद्ध में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक ने बताया गरीबों का हमदर्द

समस्तीपुर, 10 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) सरायरंजन प्रखंड के गुढ़मा गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद ईश्वर के एकादशा…

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा डुमरांव: सावन एकादशी पर महारुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्ति में डूबा पूरा नगर

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) सावन मास की पावन एकादशी पर डुमरांव नगर के निमेज टोला स्थित हनुमान मंदिर…

59 साल बाद बांकीपुर में इतिहास ने ली करवट: प्रशांत किशोर ने बीजेपी का अभेद्य किला ढहाया, दोहराई 1967 की कहानी

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया…

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा अजगैवीनाथ धाम, मालिनी अवस्थी के भजनों ने श्रावणी मेले में बांधा ऐसा समां कि रातभर झूमते रहे कांवरिये

पटना, 04 अगस्त (पटना डेस्क) विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के पावन अवसर पर अजगैवीनाथ धाम स्थित नमामि गंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top