• Home
  • करियर
  • जेएलएनएमसीएच को एनएमसी का बड़ा तोहफा: अब 150 सीटों पर होगा एमबीबीएस दाखिला, पांच साल का इंतजार खत्म

जेएलएनएमसीएच को एनएमसी का बड़ा तोहफा: अब 150 सीटों पर होगा एमबीबीएस दाखिला, पांच साल का इंतजार खत्म

पटना, 02 जुलाई (पटना डेस्क) डॉक्टर्स डे के अवसर पर भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय (जेएलएनएमसीएच) को बड़ी सौगात मिली है। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने एमबीबीएस की 30 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी देते हुए कॉलेज की कुल नामांकन क्षमता 120 से बढ़ाकर 150 कर दी है। एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने ई-मेल के माध्यम से ‘लेटर ऑफ परमिशन’ जारी कर इसकी आधिकारिक सूचना दी। जुलाई 2026-27 के नए शैक्षणिक सत्र से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।पिछले पांच वर्षों से सीट वृद्धि का मामला लंबित था। कॉलेज प्रशासन के लगातार प्रयास और संसाधनों के विकास के बाद आखिरकार एनएमसी ने हरी झंडी दे दी। इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य डॉ. संदीप लाल के नेतृत्व में किए गए सुनियोजित प्रयासों को दिया जा रहा है।

उन्होंने आधुनिक आधारभूत संरचना, स्किल लैब, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, गूगल बोर्ड और शोध सुविधाओं का विस्तृत ब्यौरा एनएमसी को भेजा था, जिसके आधार पर यह स्वीकृति मिली। हालांकि सीट वृद्धि के साथ एनएमसी ने कुछ गंभीर कमियों की ओर भी ध्यान दिलाया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि 150 सीटों के लिए कॉलेज में 114 फैकल्टी की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 84 फैकल्टी पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान इनमें से भी सिर्फ 76 शिक्षक ही मौजूद मिले। एनाटॉमी, एनेस्थीसिया, बायोकैमिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, नेत्र रोग, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी और रेडियो-डायग्नोसिस जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रोफेसरों की कमी भी दर्ज की गई है। एनएमसी ने अगले 90 दिनों के भीतर किसी भी समय औचक भौतिक सत्यापन करने की चेतावनी दी है।

इसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। चिकित्सकों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं ताकि निरीक्षण के दौरान कोई कमी सामने न आए। राज्य सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फैकल्टी की कमी तीन माह के भीतर दूर करने का भरोसा दिया है। छात्राओं के लिए नए हॉस्टल निर्माण का निर्देश भी संबंधित एजेंसी को जारी कर दिया गया है। अब नीट-यूजी के सफल अभ्यर्थी यूजीएमएसी पोर्टल पर पंजीकरण, चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से जेएलएनएमसीएच को प्राथमिकता देकर प्रवेश ले सकेंगे। 50 सीटों से शुरू हुआ इस मेडिकल कॉलेज का सफर अब 150 सीटों तक पहुंच गया है, जिसे संस्थान के इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि और भागलपुर सहित पूरे बिहार के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top