• Home
  • रेलवे
  • चलती ट्रेन में डंडा गैंग का आतंक: हाथ पर वार कर उड़ाए मोबाइल, यात्रियों में दहशत
Image

चलती ट्रेन में डंडा गैंग का आतंक: हाथ पर वार कर उड़ाए मोबाइल, यात्रियों में दहशत

मुजफ्फरपुर, 27 अप्रैल (संतोष गुप्ता) रेल यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुजफ्फरपुर रेलखंड में झपट्टामार बदमाशों ने नया और खतरनाक तरीका अपनाते हुए चलती ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह सप्तक्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में हुई वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन जैसे ही ब्रह्मपुरा की ओर बढ़ रही थी, जनरल बोगी के गेट पर बैठे यात्रियों पर बाहर खड़े बदमाशों ने अचानक डंडे से हमला कर दिया। इस हमले से यात्रियों के हाथ से मोबाइल नीचे गिर गया, जिसे बदमाश झटपट उठाकर फरार हो गए।

पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस घटना में पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी छात्र आदित्य कुमार और धनगराहा हुसैनी गांव के रितेश कुमार शिकार बने। दोनों पीड़ित रोते हुए जीआरपी थाना मुजफ्फरपुर पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। रितेश कुमार ने बताया कि उसके मोबाइल में परीक्षा का एडमिट कार्ड समेत सभी जरूरी दस्तावेज थे, जो लूट के साथ ही गायब हो गए। घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ट्रेन में सफर करना जोखिम भरा हो गया है।

मामले पर जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दो यात्रियों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। लगातार बढ़ती इन घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top