• Home
  • शिक्षा
  • गोरखपुर में दो नए केंद्रीय विद्यालयों से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर
Image

गोरखपुर में दो नए केंद्रीय विद्यालयों से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर

गोरखपुर, 05 अप्रैल (अंकित यादव) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से उनौला दोयम में बने अत्याधुनिक परिसर में केंद्रीय विद्यालय की पढ़ाई विधिवत शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही जिले को एक नहीं, बल्कि दो नए केंद्रीय विद्यालयों का तोहफा मिला है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर उनौला दोयम में भव्य विद्यालय भवन तैयार हो चुका है।

यह गोरखपुर का तीसरा केंद्रीय विद्यालय होगा, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों के लिए समान रूप से लाभकारी साबित होगा। यहां शुरुआती चरण में बाल वाटिका-1 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी। प्रत्येक कक्षा में दो सेक्शन और हर सेक्शन में लगभग 40 छात्रों के बैठने की आधुनिक व्यवस्था की गई है। इस विद्यालय का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को उनके घर के पास ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है।

इससे अभिभावकों को भी अपने बच्चों के दाखिले के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे और लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिलेगी। इसी कड़ी में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक और अहम फैसला लेते हुए हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड परिसर में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह कदम केंद्र सरकार की देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना का हिस्सा है।फर्टिलाइजर क्षेत्र में बनने वाले इस नए विद्यालय में करीब 2000 छात्रों के लिए आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले प्रस्ताव था कि यहां के छात्रों को उनौला दोयम स्थानांतरित कर दिया जाए, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण अभिभावकों ने इसका कड़ा विरोध किया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए दोनों विद्यालयों को अलग-अलग संचालित करने का निर्णय लिया। अब उनौला दोयम का विद्यालय ‘केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2’ और फर्टिलाइजर परिसर का विद्यालय ‘केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, एचयूआरएल’ के नाम से जाना जाएगा।इस फैसले से जिले के शैक्षणिक ढांचे को मजबूती मिलेगी और छात्रों को अपने नजदीकी केंद्र में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है।

Releated Posts

बोधिका बनी शिक्षा जगत की नई आवाज, बक्सर में ई-पत्रिका के मई अंक का भव्य विमोचन

बक्सर, 15 मई (विक्रांत) शिक्षा विभाग, बक्सर की मासिक शैक्षिक ई-पत्रिका “बोधिका” के मई अंक का गुरुवार को…

बेगूसराय के दो सरकारी स्कूल राष्ट्रीय मंच पर चमके, यूनिसेफ करेगी मॉडल का दस्तावेजीकरण

पटना, 13 मई (पटना डेस्क) बेगूसराय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर पूरे बिहार का मान…

शिक्षा का बड़ा तोहफा: चनपटिया-मझौलिया में खुलेगा डिग्री कॉलेज, अब गांव में ही मिलेगी उच्च शिक्षा

बेतिया, 05 मई (विनय कुमार गुप्ता) पश्चिम चंपारण के चनपटिया और मझौलिया प्रखंड के विद्यार्थियों के लिए बड़ी…

लखनऊ में टॉपर्स की बरसात: एस. आर. ग्लोबल स्कूल का CBSE में धमाल

बक्सर, 16 अप्रैल (विक्रांत) एस.आर. ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक जगत में सनसनी मचा दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top