• Home
  • Crime
  • ओएलएक्स के जाल में फंसाकर युवक के अपहरण की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, आठ गिरफ्तार
Image

ओएलएक्स के जाल में फंसाकर युवक के अपहरण की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, आठ गिरफ्तार

पटना, 14 जून (अविनाश कुमार) जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां एक युवक को अपराधियों के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया गया, वहीं मुठभेड़ में गोली लगने से एक कुख्यात अपराधी की मौत हो गई। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात मसौढ़ी थाना को सूचना मिली थी कि मनीचक गांव के समीप एक खेत में चार-पांच अपराधी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में युवक के अपहरण और उसकी जान को खतरा होने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।पुलिस को देखते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा और विधिसम्मत कार्रवाई के तहत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार और संजय घायल हो गए। दोनों को तत्काल एम्स, पटना में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुठभेड़ में घायल हुए एक अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पारस अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और करीब तीन-चार महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जांच में सामने आया कि अपराधियों ने युवक को ओएलएक्स के माध्यम से मोबाइल फोन खरीदने-बेचने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उससे लूटपाट का प्रयास किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो देशी पिस्तौल, चार देशी कट्टा, 12 कारतूस, एक कारतूस बेल्ट, 7200 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई। वहीं फरार अपराधी के घर से एक देशी पिस्तौल, चार कारतूस तथा 3.98 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Releated Posts

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top