• Home
  • मौसम
  • उत्तर बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’ बादल, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Image

उत्तर बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’ बादल, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

समस्तीपुर, 04 अप्रैल (हर्षिता “अश्क”) उत्तर बिहार समेत समस्तीपुर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दे दिए हैं। आने वाले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, वहीं 7 अप्रैल के आसपास गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज हवा और ओलावृष्टि भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में अधिकांश दिन मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बीच-बीच में बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर 7 अप्रैल को मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है, जब तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पछुआ हवा 8 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, जबकि बारिश के दौरान इसकी गति और तेज हो सकती है।

वातावरण में नमी का स्तर सुबह 50 से 60 प्रतिशत और दोपहर में 20 से 30 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर तेज हवा और ओलावृष्टि के दौरान।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top