• Home
  • Crime
  • इंस्टाग्राम का प्यार बना किडनैपिंग का जाल: प्रेमिका ने बुलाया घर, फिर 6 लाख की फिरौती, नालंदा में सनसनी
Image

इंस्टाग्राम का प्यार बना किडनैपिंग का जाल: प्रेमिका ने बुलाया घर, फिर 6 लाख की फिरौती, नालंदा में सनसनी

नालंदा, 30 अप्रैल (अविनाश पांडेय) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम संबंध अपहरण और फिरौती की साजिश में बदल गया। इस अनोखी वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, क्योंकि यहां प्रेम जाल में फंसाने वाली कथित प्रेमिका ही निकली मास्टरमाइंड। जानकारी के अनुसार, शेखपुरा के एक युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए नालंदा की युवती संध्या से हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध बन गया। इसी दौरान युवती ने युवक को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया।

जैसे ही युवक वहां पहुंचा, पहले से रची गई साजिश के तहत उसका अपहरण कर लिया गया और उसके परिजनों से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पावापुरी ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने कथित प्रेमिका संध्या को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके सहयोगियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पूछताछ में सामने आया कि संध्या ने अपने बॉयफ्रेंड और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

आरोपियों में मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव निवासी लड्डू गोपाल का बेटा और गिरियक थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव निवासी हेमंत पासवान का बेटा सोनू उर्फ नट्टू शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना ने सोशल मीडिया के जरिए बन रहे रिश्तों की सच्चाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

जदयू विधायक अनंत सिंह पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस ने कोर्ट में जोड़ीं संगठित अपराध और वैमनस्य फैलाने की धाराएं

पटना, 28 मई (अविनाश कुमार) मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ…

17 घंटे में लूटकांड का खुलासा: नालंदा पुलिस ने पूरे गैंग को दबोचा, नकदी और मोबाइल बरामद

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी वारदात का…

हथियार के बल पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नालंदा पुलिस ने दो अपराधियों समेत तीन नाबालिगों को दबोचा

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) नालंदा पुलिस ने चंडी थाना क्षेत्र के माहो गांव में हुई सनसनीखेज लूटकांड…

पूर्व सांसद के परिसर में नकली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

गया, 25 मई (सेंटर डेस्क) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पीपरपाती मोहल्ला सोमवार को उस समय सनसनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top