• Home
  • खेल
  • आखिरी मिनट के गोल ने बदला मैच का नक्शा, रोमांचक फाइनल में कुमहरौली ने मारी बाजी
Image

आखिरी मिनट के गोल ने बदला मैच का नक्शा, रोमांचक फाइनल में कुमहरौली ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 01 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) ताजपुर प्रखंड की शाहपुर बघौनी पंचायत में रजा जन सेवा सोसाइटी की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। अंतिम मिनट में हुए निर्णायक गोल की बदौलत कुमहरौली की टीम ने रजा जन सेवा सोसाइटी स्पोर्ट्स क्लब शाहपुर बघौनी को 1-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुकाबले के दौरान पूरे मैदान में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।प्रतियोगिता का शुभारंभ वैनी थाना अध्यक्ष कल्पना कुमारी, पुलिस उप निरीक्षक राकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह तथा रजा जन सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष शफीउर रजा उर्फ “चुन्नु बाबू” ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करता है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए रजा जन सेवा सोसाइटी की पहल की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। करीब 90 मिनट तक चले मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दर्शकों को लगने लगा था कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अंतिम मिनट में कुमहरौली टीम ने शानदार आक्रमण करते हुए निर्णायक गोल दाग दिया। गोल होते ही मैदान तालियों और उत्साह के नारों से गूंज उठा।

मैच में रेफरी की भूमिका मो. अकदस तौहीद ने निभाई। उनकी निष्पक्ष और सटीक निर्णय क्षमता की खिलाड़ियों व दर्शकों ने जमकर सराहना की। विजेता टीम को ट्रॉफी शफीउर रजा “चुन्नु बाबू”, हसीब साहब, अय्याज साहब, आकिब जावेद, इंतकाम साहब, इरशाद सदरी, मो. इम्तियाज हाशमी, कोआरी के सरपंच नौशाद साहब, नेमत साहब, अकदस तौहीद तथा वसीम अकरम उर्फ बबलू ने संयुक्त रूप से प्रदान की।इस अवसर पर मास्टर फय्याज, मो. गुड्डू, मो. कमरूल होदा, मो. रशीद, मो. अनवर नियाज, डॉ. लड्डू बाबू, मो. शादाब, मो. कलाम, अभय सिंह, राजू राम, सूरज राम, राम पीड़ित राय, सुशील कुमार, मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे। आयोजन ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Releated Posts

बक्सर में खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम शुरू, SGFI प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए तीन दिवसीय महासंग्राम का मंगलवार को आगाज हुआ।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

पटेल मैदान में दौड़ा जोश, स्कूल खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

समस्तीपुर, 29 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान पर मंगलवार सुबह खिलाड़ियों ने जैसे ही फर्राटा भरा, तालियों की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

बीएयू में खेलों का दिखा जुनून: कैरम से वॉकथॉन तक मैदान में उतरे छात्र-कर्मचारी, फिटनेस का दिया दमदार संदेश

बक्सर, 01 सितंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का तीन दिवसीय समारोह खेल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 1, 2026

डुमरांव में कबड्डी का महासंग्राम: 32 टीमों के दमदार मुकाबलों से गूंजा मैदान, बनारस और कैमूर ने जीता स्टेट लेवल खिताब

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) डुमरांव की धरती पर आयोजित **मां डुमरेजीन स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के…

ByByअशोक अश्क अगस्त 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top