• Home
  • करियर
  • आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बक्सर में 24 जुलाई को लगेगा मारुति सुजुकी का कैंपस प्लेसमेंट
Image

आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बक्सर में 24 जुलाई को लगेगा मारुति सुजुकी का कैंपस प्लेसमेंट

बक्सर, 22 जुलाई (विक्रांत) आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 24 जुलाई 2026 को विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान में Career Tree HR Solutions Pvt. Ltd. के माध्यम से Maruti Suzuki India Ltd. (Gujarat Plant) के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आईटीआई बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार 24 जुलाई को सुबह 10:30 बजे तक संस्थान परिसर में अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को मैट्रिक एवं आईटीआई के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा तथा पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

खास बात यह है कि वर्ष 2026 के अंतिम वर्ष (फाइनल ईयर) के आईटीआई प्रशिक्षणार्थी भी इस कैंपस प्लेसमेंट में आवेदन कर सकेंगे। संस्थान प्रशासन ने इसे तकनीकी युवाओं के लिए प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी में करियर बनाने का सुनहरा अवसर बताते हुए अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से भाग लेने की अपील की है।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top