• Home
  • मुख्य समाचार
  • अब AI कैमरों की नजर से बचना मुश्किल, बिहार की सड़कों पर हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम का शिकंजा
Image

अब AI कैमरों की नजर से बचना मुश्किल, बिहार की सड़कों पर हाईटेक ट्रैफिक सिस्टम का शिकंजा

नालंदा, 08 मई (अविनाश पांडेय) बिहार की सड़कों पर अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बनाने के लिए परिवहन विभाग जल्द ही इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत प्रमुख सड़कों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और दुर्घटना संभावित चौराहों पर एआई तकनीक से लैस स्मार्ट कैमरे लगाए जाएंगे, जो हर गतिविधि पर चौबीसों घंटे नजर रखेंगे।नालंदा जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि राज्य परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिले में ऐसे ब्लैक स्पॉट्स की पहचान की जा रही है, जहां सड़क हादसे सबसे ज्यादा होते हैं।

इसके अलावा उन प्रमुख मार्गों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है और लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन सामने आता है। अधिकारियों के अनुसार, आईटीएमएस लागू होने के बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह तकनीक आधारित हो जाएगी। चिह्नित स्थानों पर लगाए जाने वाले हाईटेक सीसीटीवी कैमरे वाहनों की गति, रेड लाइट जंप, गलत लेन में चलने और अन्य नियम उल्लंघनों पर पैनी नजर रखेंगे। खास बात यह है कि ये कैमरे वाहन चालकों के चेहरे की पहचान करने में भी सक्षम होंगे। इससे किसी दुर्घटना या आपराधिक घटना के बाद आरोपियों तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। नई प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाएगा।

नियम तोड़ते ही स्वतः ई-चालान जारी हो जाएगा और संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे बिना सड़क पर मौजूद हुए भी यातायात पुलिस लापरवाह चालकों पर प्रभावी नियंत्रण रख सकेगी।परिवहन विभाग का मानना है कि इस स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम के लागू होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और प्रभावी बनेगी। अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में यह व्यवस्था बिहार में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top