• Home
  • मुख्य समाचार
  • अब रोबोटिक्स और कोडिंग सीखेंगे गांव के बच्चे: कटिहार में रोबोशाला की शुरुआत, नीति आयोग की पहल से ग्रामीण शिक्षा में आएगा तकनीकी बदलाव
Image

अब रोबोटिक्स और कोडिंग सीखेंगे गांव के बच्चे: कटिहार में रोबोशाला की शुरुआत, नीति आयोग की पहल से ग्रामीण शिक्षा में आएगा तकनीकी बदलाव

पटना, 27 अक्टूबर (पटना डेस्क) अब ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों की पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। विज्ञान, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक की दुनिया से उन्हें जोड़ने के लिए कटिहार में बड़ी पहल की गई है। नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित ‘जिलाधिकारी छात्र संवाद’ के तहत जिले में ‘रोबोशाला’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस पहल से ग्रामीण छात्रों को तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अवसर मिलेगा। इसी कड़ी में मंगलवार को कोढ़ा प्रखंड के सादलपुर कला स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने विद्यालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रयोगशाला कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें नई तकनीक सीखने और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी।

रोबोशाला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को कोडिंग, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीकी गतिविधियों से जोड़ना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक सोच, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित की जाएगी। प्रयोगशाला में तकनीकी गतिविधियों के जरिए बच्चे विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझ सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के कारण विद्यार्थियों को अक्सर आधुनिक तकनीक से जुड़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में रोबोशाला की शुरुआत को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे बच्चों को नए प्रयोग करने, अपनी जिज्ञासा को विकसित करने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

डीएम आशुतोष द्विवेदी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए नई तकनीकों के साथ प्रयोग करने और सवाल पूछने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनकी क्षमताओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।जिला प्रशासन को उम्मीद है कि रोबोशाला कार्यक्रम से कटिहार के ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और उनके सर्वांगीण विकास को गति देने में मदद मिलेगी।

Releated Posts

बक्सर किसान मेले में चमके अन्नदाता: फल-फूल, सब्जियों और अनाज की प्रदर्शनी में किसानों ने मारी बाजी, पांच वर्गों में प्रगतिशील कृषकों को मिला सम्मान

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) खेती-बाड़ी में पसीना बहाने वाले अन्नदाताओं की मेहनत को मंच देकर प्रोत्साहित करने की…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

भास्कर महोत्सव से जगमगाएगी बक्सर की सांस्कृतिक पहचान, कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मंच

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला और लोक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

सीवान मंडल कारा में सुरक्षा की खुली पोल: छापेमारी में मिले प्रतिबंधित सामान, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

पटना, 05 नवंबर (पटना डेस्क) सीवान मंडल कारा में गुरुवार को जिला प्रशासन की औचक छापेमारी के दौरान…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

दीपावली-छठ पर बक्सर में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

बक्सर, 05 नवंबर (विक्रांत) दीपावली एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 5, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top