• Home
  • मुख्य समाचार
  • ICU में लगी भीषण आग: 15 से 20 मरीजों की मौत की आशंका, मुजफ्फरपुर में मचा हड़कंप
Image

ICU में लगी भीषण आग: 15 से 20 मरीजों की मौत की आशंका, मुजफ्फरपुर में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 04 जून (संतोष गुप्ता) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शहर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के पांचवें तल्ले पर बने आईसीयू में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई और मरीजों तथा उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय आईसीयू में कई गंभीर मरीज भर्ती थे। हादसे में 15 से 20 मरीजों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलने के कारण आईसीयू में धुआं भर गया, जिससे मरीजों को बाहर निकालने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आग बुझने के बाद राहत एवं बचाव दल ने अंदर से कई मरीजों को बाहर निकाला। अस्पताल के बाहर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पूरे अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे शहर में शोक और दहशत का माहौल है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top