• Home
  • Crime
  • दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख लूटे: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में गया रेफर
Image

दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख लूटे: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में गया रेफर

पटना, 24 सितम्बर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात बद्री बिगहा और पिरौंटा गांव के बीच हुई। गोली लगने से पिरौंटा गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र और सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रदीप कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गयाजी रेफर कर दिया। बताया गया कि प्रदीप कुरहमा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का सीएसपी संचालित करते हैं। गुरुवार सुबह वह घर से सीएसपी खोलने के लिए कुरहमा जा रहे थे।

इसी दौरान बद्री बिगहा और पिरौंटा गांव के बीच पीछे से बाइक पर आए अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि अपराधियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए रुपये छीनने का प्रयास किया। इसी बीच एक अन्य अपराधी वहां पहुंचा और प्रदीप की जांघ में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी उनके पास मौजूद करीब तीन लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।लैपटॉप और अन्य सामान भी ले गएपैक्स अध्यक्ष राजू यादव के अनुसार, अपराधी सीएसपी संचालक का लैपटॉप और अन्य सामान भी अपने साथ ले गए। गोली लगने के बाद घायल प्रदीप ने किसी तरह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शुरू की जांचघटना की जानकारी मिलते ही फेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर वारदात से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।दिनदहाड़े सीएसपी संचालक को गोली मारकर लाखों रुपये लूटे जाने की घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

Releated Posts

बेगूसराय में 5 साल के बच्चे का सिर और हाथ गायब शव मिला, इलाके में सनसनी

बेगूसराय, 24 सितम्बर (धरम कुमार) जिले के धनकोल पंचायत में पांच वर्षीय बच्चे का सड़ा-गला शव मिलने से…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई के बाद समस्तीपुर में सनसनी: नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर, 24 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) बिहार में जमुई की घटना के बाद अब समस्तीपुर से नाबालिग लड़की के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई छात्रा मामले पर प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) जमुई में छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर जन सुराज…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

फोन-पे पर 1600 रुपये ट्रांसफर होते ही दबोचा गया सकरबासा पंचायत का सरपंच: ग्राहक बनकर पहुंची उत्पादविभाग की टीम, सहयोगी भी गिरफ्तार

बेगूसराय, 22 सितंबर (धरम कुमार) शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई में सोमवार की शाम उस…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top